The Lallantop

PM Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल किया, योगी सहित ये दिग्गज मौजूद रहे

नामांकन से पहले PM Modi ने कहा कि मां गंगा ने उन्हें गोद लिया है. और काशीवासियों ने उन्हें बनारसिया बना दिया है.

Advertisement
post-main-image
PM ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. (तस्वीर साभार: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi nomination) ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. PM लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव भी उन्होंने यहीं से लड़ा था. वाराणसी के कलेक्टर ऑफिस में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, चंद्रबाबू नायडू, योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता वहां मौजूद रहे.

Advertisement

नामांकन से पहले PM ने दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने भैरव मंदिर के दर्शन किए. नामांकन से एक दिन पहले 13 मई को उन्होंने इलाके में एक रोड शो किया था. इस सीट पर अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है.

PM के प्रस्तावक

नामांकन के लिए पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर PM के प्रस्तावक बने. पंडित गणेश्वर शास्त्री ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था. बैजनाथ पटेल OBC समाज से आते हैं और संघ से जुड़े रहे हैं. लालचंद कुशवाहा OBC समाज से और संजय सोनकर दलित समाज से हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो मैं नेहरू के बराबर... ' PM मोदी ने कांग्रेस का नाम ले सब बता दिया

PM Modi Nomination
PM के प्रस्तावक. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)

नामांकन से पहले PM ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. लिखा है,

"अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है. बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!"

Advertisement

इस बीच प्रधानमंंत्री ने इंडिया टुडे ग्रुप से बात करते हुए कहा कि वो मां गंगा के पुत्र हैं. मां गंगा ने उन्हें गोद लिया है. उन्होंने कहा कि काशीवासियों ने उन्हें बनारसिया बना दिया है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है. PM ने कहा है कि UP में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा, गांधी परिवार सिर्फ मीडिया के लिए एक महत्वपूर्ण परिवार है. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी वायनाड से भी भाग गए, केरल भी अब राहुल गांधी को पहचान चुका है. प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल अमेठी से हारे तो अमेठी नहीं आए थे.

वीडियो: नेता नगरी: देश की आधी से ज्यादा सीटों पर वोटिंग होने के बाद क्या सूरत-ए-हाल है, हवा का रुख किस ओर?

Advertisement