The Lallantop

नेता नगरी: पढ़िए राहुल गांधी के वायनाड से नामांकन समेत दिन की सभी बड़ी चुनावी खबरें

04 अप्रैल की चुनावी गहमगहमियों से जुड़ा ऑलमोस्ट सब कुछ, फ़ास्ट फॉरवर्ड फॉर्मेट में.

Advertisement
post-main-image
वायनाड सीट पर मुकाबला कांग्रेस और सीपीएम के बीच है.
#कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद कहा
‘CPM के लोग मुझ पर कई ज़ुबानी हमले करेंगे, लेकिन मैं उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलूंगा.’
राहुल के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से नामांकन दाखिल किया है.
रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन सौंपते राहुल.
रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन सौंपते राहुल.

#राहुल गांधी के वायनाड से लड़ने के फैसले पर स्मृति ईरानी ने कहा- ‘वायनाड से लड़ना अमेठी की जनता से गद्दारी है.’
#भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक ब्लॉग लिखा है. आडवाणी ने लिखा कि हमसे असहमत लोगों को हमने (भाजपा ने) कभी एंटी-नेशनल नहीं कहा. राजनीतिक पंडित अब इसका अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं. कह रहे हैं कि आडवाणी का निशाना आज के दौर की मोदी-शाह वाली बीजेपी पर है. वहीं मोदी ने कहा- आडवाणी जी ने सटीक तरीके से भाजपा के बारे में बताया है. मुझे भाजपा का कार्यकर्ता होने पर गर्व है.
विपक्ष का कहना है कि आडवाणी ने मोदी-शाह को आइना दिखाया है. भाजापा बुजुर्गों का सम्मान नहीं करती.
विपक्ष का कहना है कि आडवाणी ने मोदी-शाह को आइना दिखाया है. भाजापा बुजुर्गों का सम्मान नहीं करती.

#राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह पर कार्रवाई हो सकती है. चुनाव आयोग की शिकायत पर राष्ट्रपति कोविंद ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है. कल्याण सिंह ने कहा था -
‘हम भाजपा कार्यकर्ता हैं और भाजपा को जीतता हुआ देखना चाहते हैं.’    
कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश सूबे के मुख्यमंत्री रहे हैं.
कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश सूबे के मुख्यमंत्री रहे हैं.

जानकारों का मानना है, कल्याण सिंह की कुर्सी जा सकती है.
#यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को झटका लगा है. निषाद पार्टी के नेता और गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद ने भाजपा जॉइन कर ली है. प्रवीण निषाद कुछ दिन पहले ही हुए उपचुनाव में जीते थे. ये हार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए बड़ा झटका मानी गई थी. वजह इस सीट पर 1996 से योगी आदित्यनाथ सांसद थे.
भाजपा महासचिव जे.पी. नड्डा के साथ प्रवीण निषाद.
भाजपा महासचिव जे.पी. नड्डा के साथ प्रवीण निषाद.

#2018 में बीजेपी छोड़कर खुद की पार्टी बनाने वाले राजस्थान के जाट नेता हनुमान बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है. वे नागौर सीट से खुद चुनाव लड़ेंगे.
#महबूबा मुफ्ती ने अमित शाह के धारा 370 पर दिए बयान का जवाब दिया. कहा- ‘जिस दिन आप धारा 370 खत्म करोगे, उस दिन से आप ज़बरदस्ती कब्ज़ा करने वाली फोर्स बन जाओगे, जैसे फिलिस्तीन पर इज़राइल ने कब्ज़ा किया है.’
महबूबा पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादित बयान दे रही हैं. पहले जेटली को जवाब दिया था और आज अमित शाह को जवाब दिया है.
महबूबा पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादित बयान दे रही हैं. पहले जेटली को जवाब दिया था और आज अमित शाह को जवाब दिया है.

#कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे. कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, समेत कई नेता पुत्रों को टिकट मिला है.
#गुजरात में भी कांग्रेस की नई लिस्ट आई है. नेहरू-गांधी परिवार के खास अहमद पटेल को मैदान में नहीं उतारा गया है. पहले खबरें आ रही थीं कि वो गुजरात के भरूच से चुनाव लड़ सकते हैं. उनकी जगह अब्दुल शकूर पठान को कैंडिडेट बनाया गया है.
#महाराष्ट्र में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने भी बड़ा ऐलान किया. बोले- इस बार बीजेपी और मोदी के खिलाफ रैलियां करेंगे. सीटों पर कांग्रेस और एनसीपी के लिए प्रचार करेंगे.
#पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज़ नहीं होगी. फिल्म के डायरेक्टर उमंग कुमार ने नई डेट जल्द बताने की बात कही है.
#मोदी पर बनी फिल्म पर ममता का बयान भी आया है. उन्होंने कहा- ‘कोई क्यों मोदी की फिल्म देखेगा, गांधी जी, अंबेडकर जी पर बनी फिल्म क्यों नहीं. सवाल पूछा कि मोदी ने इस देश में क्या योगदान दिया है?’
ममता बनर्जी जोरो-शोरों से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है.
ममता बनर्जी जोरो-शोरों से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है.

#राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने पीएम मोदी के बारे में विवादित बयान दिया है. कहा- ‘ये झूठ बोलता है, इसने आजतक सच नहीं बोला. बच्चों को कहते हैं कि सच बोला कर, लेकिन इसके मां-बाप ने नहीं सिखाया.'
#अब बात कैश की. खर्च होने वाले नहीं, पकड़े जाने वाले कैश की. अभी चुनावों की घोषणा के 24 दिन हुए हैं और चुनाव आयोग ने अब तक 399 करोड़ कैश, 162 करोड़ की शराब, 708 करोड़ की ड्रग्स और 318 करोड़ की कीमती धातुएं ज़ब्त की हैं.
#केंद्रीय मंत्री मनेका गांधी ने मायावती पर बड़ा इल्ज़ाम लगाया है. मनेका ने कहा कि ‘सब जानते हैं, मायवती टिकट बेचती हैं. 15-15 करोड़ रुपये लेती हैं एक टिकट के.’
#रामपुर की एक रैली में भाजपा नेता जयप्रदा बोलीं, ‘मैं रामपुर छोड़कर नहीं जाना चाहती थी, मैं रामपुर इसलिए छोड़कर गई, क्योंकि मुझपर तेज़ाब से अटैक करने का सोचा गया था.’
#देश की आर्मी को मोदी की सेना बताने पर योगी आदित्यनाथ से चुनाव आयोग ने जवाब मांगा है. योगी को 5 अप्रैल तक जवाब दायर करना है.
योगी आदित्यनाथ का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है.
योगी आदित्यनाथ का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है.

#चुनाव आयोग ने कहा है कि वोटिंग से 48 घंटे पहले तक ही घोषित हो सकता है घोषणा पत्र. कांग्रेस जारी कर चुकी है घोषणा पत्र, अब सबकी निगाहें भाजपा की ओर हैं.
#गुजरात में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. आज नामांकन की आखिरी तारीख थी. हार्दिक ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव लड़ने की इजाज़त देने के लिए याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने से पहले ही नामांकन की तारीख निकल गई.
#अखिलेश यादव ने भाजपा की मौज ली है. कहा- ‘विकास पूछ रहा है..प्रधानजी का अच्छे दिन वाला घोषणा पत्र क्या चुनाव के बाद आएगा?’
अखिलेश ने मोदी के अलावा योगी पर भी सवाल दागे हैं.
अखिलेश ने मोदी के अलावा योगी पर भी सवाल दागे हैं.

#ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है- ‘एंटी मिडिल क्लास कांग्रेस’. सुबह से लिखा जा रहा है कि कांग्रेस की योजना का भार मिडिल क्लास पर पड़ेगा. शाम होते-होते कांग्रेस ने सफाई दी. कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा. न्याय योजना का भार किसी भी तरह से मिडिल क्लास पर नहीं पड़ेगा. चूंकि ये सारा दिन ट्रेंड होता रहा, इसलिए नैरेटिव बनने से कांग्रेस के लिए थोड़ी दिक्कत तो हुई है.
#यूपी में सभी विपक्षी एक-दूसरे को बीजेपी का एजेंट बताने में लगे हैं. भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को भाजपा का एजेंट बताया है. इससे पहले मायावती चंद्रशेखर को बीजेपी का एजेंट बता चुकी हैं.
#दलित नेता और तीन बार सांसद रहे प्रकाश अंबेडकर ने विवादित बयान दिया है. प्रकाश ने कहा- ‘बस चले तो चुनाव आयोग को 2 दिन के लिए जेल में डाल दें. प्रकाश पुलवामा हमले पर ना बोलने की चुनाव आयोग की सलाह से नाराज़ थे.’
#चुनाव आयोग ने कांग्रेस के 6 विज्ञापनों को पास नहीं किया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ‘चुनाव आयोग भाजपा के दवाब में काम कर रहा है.’ इन 6 विज्ञापनों में एक विज्ञापन राफेल मुद्दे पर भी था.
#दिल्ली में आप के नेताओं के बीच ठन गई है. चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा और ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ट्विटर पर भिड़ गए. इसके बाद अलका रोड़ पर आईं और लोगों से कांग्रेस में जाने के लिए पूछा. कहा- ‘आम आदमी पार्टी में कोई आज़ादी नहीं है.’ कयास लगाए जा रहे हैं कि अलका वापस कांग्रेस में जा सकती हैं.
अलका पहले कांग्रेसी ही थीं, बाद में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी. अब फिर कांग्रेस में जा रही हैं.
अलका पहले कांग्रेसी ही थीं, बाद में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी. अब फिर कांग्रेस में जा रही हैं.

#कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में वापस गठबंधन की कोशिशें चालू हो गई हैं. 4 अप्रैल को सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर फिर बात शुरू हुई. आप 7 में से 5 सीटें चाहती है, वहीं कांग्रेस को 4-3 का बंटवारा मंजूर है.


वीडियो- अरुणाचल प्रदेश: पीएम मोदी की रैली से पहले CM के काफिले की गाड़ी से 1करोड़ 80 लाख रुपये बरामद

Advertisement
Advertisement