
केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी के खिलाफ एनडीए ने तुषार वेल्लापल्ली को उम्मीदवार बनाया है.
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल वायनाड से चुनाव लड़ने का एलान किया था. इस पर चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने तंज कसा. कहा- उन्होंने(कांग्रेसियों) हिंदुओं के साथ आतंकवाद जोड़ दिया, इसलिए जहां हिंदू आबादी अधिक है, वहां चुनाव नहीं लड़ सकते. इसलिए ऐसी जगह भागे हैं, जहां हिंदुओं की आबादी कम है.'
-पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज पर रोक वाली अर्जी खारिज. बॉम्बे हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग पर छोड़ा फैसला.
-लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने किया लालू-राबड़ी मोर्चे का एलान. कहा- अगर सारण सीट से मां नहीं लड़ीं तो खुद उतरेंगे निर्दलीय. 3 सीटें मांग रहे हैं.

जहानाबाद, शिवहर और सारण सीट पर अपने उम्मीदवार चाहते हैं तेजप्रताप.
-तेलंगाना में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा अगर सरकार बनी तो शिक्षा पर GDP का 6 फीसदी तक खर्च होगा. अब तक क़रीब 2% तक खर्च होता रहा है. साथ ही कहा- TRS को वोट देना BJP-RSS को वोट देने के बराबर.
-चुनाव से पहले फेसबुक का कांग्रेस को बड़ा झटका. फेसबुक ने चुनाव से पहले कांग्रेस से जुड़े 687 पेज हटाए. कांग्रेस का कहा- जांच करके ही कुछ कहेंगे. बीजेपी के भी कुछ पेट हटाए गए.
-दिल्ली में नहीं होगा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन. सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी. राहुल गांधी से मिले थे सीएम केजरीवाल. कहा- राहुल ने गठबंधन से किया इनकार.
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्मी को बताया मोदी की सेना, विपक्ष ने कहा ये सेना की बेइज्जती, माफी मांगें योगी.
- बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की नई सूची. 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार. शाहजहांपुर, मिश्रिख, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन, हमीरपुर सीटों पर उतारे हैं उम्मीदवार.
- मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव ने दाखिल किया पर्चा...बेटे अखिलेश रहे साथ. मुलायम बोले, सपा सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी.
-उड़ीसा में नवीन पटनायक पर अमित शाह ने ली चुटकी, कहा- 19 साल में उडिया बोलना नहीं सीख पाए नवीन बाबू.

अमित शाह ने उडिया बोलने वाला मुख्यमंत्री चुनने की अपील की.
- नेशनल कांफ्रैंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'खास शर्तों के साथ भारत में शामिल हुआ था जम्मू-कश्मीर. पहले अलग प्रधानमंत्री भी था. अल्लाह ने चाहा तो वो दर्जा भी वापस लेंगे.'

चुनावी दिनों में ये बयान उमर अब्दुल्लाह और पूरे विपक्ष पर भारी पड़ सकता है.
-उमर अब्दुल्ला के बयान पर मोदी ने कांग्रेस को घेरा. कहा- 'कांग्रेस को जवाब देना होगा, कैसे उनका सहयोगी दल ऐसी बात कर सकता है.'
- चुनाव लड़ने पर लगी रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल, हाईकोर्ट ने मेहसाणा दंगा मामले दोषी करार दिया था. 4 अप्रैल है नामांकन की तारीख. जामनगर से चुनाव लड़ना चाहते हैं हार्दिक.
-कांग्रेस ने चुनाव आयोग में भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज़ की. कांग्रेस का आरोप, दूरदर्शन का गलत इस्तेमाल कर रही है भाजपा.
-केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे समेत 150 लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज. बक्सर में चुनावी कार्यक्रम में SDO और SDM के साथ बदसलूकी की थी.

चंद्रशेखर भी कर चुके हैं मायावती की आलोचना.
- मायावती ने चंद्रशेखर रावण की भीम आर्मी को भाजपा के षड्यंत्र से बना संगठन बताया. भीम आर्मी के फाउंडर चंद्रशेखर रावण वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. मायावती ने इसे दलित वोटों को बांटने की साजिश बताया.
वीडियो- अयोध्या पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, भाजपा ने कहा, फोटो खिंचाने आई हैं














