The Lallantop

Moakama Election Result 2025 Live: मोकामा में अनंत सिंह का दबदबा कायम, 28 हजार से अधिक वोटों से जीत

Bihar Mokama Vidhan Sabha Chunav Results Live Updates: हत्याकांड, जेल और फिर भारी बवाल के बाद भी मोकामा में Anant Singh का दबदबा कायम रहा. जेल में रहते हुए उन्होंने मोकामा से बड़े मार्जिन से सीट पर जीत दर्ज की है. राजद की वीणा देवी को करारी शिकस्त मिली है.

Advertisement
post-main-image
जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह (बाएं), राजद प्रत्याशी वीणा देवी (दाएं). (Photo: File/ITG)

बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक मोकामा विधानसभा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने जदयू प्रत्याशी वीणा देवी को  28206 वोटों के अंतर से हराया है. अनंत सिंह ने कुल 91416 हासिल किए. वहीं दूसरे नंबर पर रहीं राजद प्रत्याशी वीणा देवी को कुल 63210 वोट मिले. जन सुराज प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष 19365 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मालूम हो की राजधानी पटना की मोकामा विधानसभा हर बार सबसे खासी चर्चित होती है, लेकिन लेकिन इस बार हिंसा और हत्या के चलते यह और भी हॉट सीट बन गई थी. दुलारचंद यादव की हत्या के बाद जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता माने जाने वाले अनंत सिंह जेल में हैं. उनके खिलाफ राजद ने दूसरे बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है. वहीं जन सुराज से पीयूष प्रियदर्शी चुनावी ताल ठोक रहे हैं.

mokama seat result
मोकामा सीट का फाइनल रिजल्ट. (Photo: ECI)
20 सालों से सीट पर अनंत सिंह का दबदबा

मोकामा सीट अनंत सिंह और उनके परिवार का गढ़ मानी जाती है. पिछले 20 साल से खुद अनंत सिंह इस सीट से जीतते आ रहे हैं. वह 2005 में पहली बार जदयू के टिकट पर विधायक बने थे. इसके बाद 2010, 2015 और 2020 में लगातार जीत दर्ज की. 2015 में वह निर्दलीय लड़े थे तो 2020 में वह राजद के टिकट पर विधायक बने थे. हालांकि 2022 में उन्हें एक मामले में सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी सदस्यता चली गई थी. फिर उनकी पत्नी ने मोकामा से उपचुनाव लड़ा और जीत गईं. 

Advertisement
2022 उपचुनाव के नतीजे

पिछले साल अगस्त में पटना हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में एक केस में अनंत सिंह को बरी कर दिया था. इसके बाद इस बार जदयू ने उन्हें मोकामा से टिकट दिया है. यहां 2022 उपचुनाव के नतीजों की बात करें तो राजद के टिकट पर लड़ी नीलम देवी ने 79 हजार 744 वोट के साथ जीत दर्ज की थी. वहीं भाजपा की सोनम देवी 63 हजार 003 वोट के साथ दूसरे स्थान पर थीं.

बिहार विधानसभा चुनाव की सभी लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक करें.

2020 में कैसा था परिणाम

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उन्होंने 78 हजार 721 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी. उनके खिलाफ जदयू के राजीव लोचन सिंह को 42 हजार 964 वोट मिले थे.

Advertisement

वीडियो: राजधानी: दुलारचंद यादव हत्याकांड से बदल जाएगी मोकामा की राजनीति?

Advertisement