The Lallantop

'PM मोदी से जो चाहूं बुलवा सकता हूं...', राहुल गांधी का दिलचस्प दावा

Rahul Gandhi ने ये बातें उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं. राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
Rahul Gandhi वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. (फाइल फोटो)

कांग्रेस पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) से जो चाहें, बुलवा सकते हैं. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वो ऐसा भी कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री से जो चाहें वो नहीं भी बुलवा सकते हैं. कांग्रेस नेता ने ये बातें उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं. राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement

कांग्रेस पार्टी के X हैंडल से राहुल गांधी के भाषण का एक हिस्सा शेयर किया गया है. इसमें वो कह रहे हैं,

"जो भी मैं चाहता हूं, मैं प्रधानमंत्री के मुंह से बुलवा सकता हूं. मैंने कहा, नरेंद्र मोदी जी, आप अडानी-अंबानी का नाम कभी नहीं लेते हो. दो दिन बाद नरेंद्र मोदी जी कहते हैं, ‘अडानी-अंबानी’. और मैंने कहा हम बैंक अकाउंट में टकाटक, टकाटक, टकाटक पैसा डालेंगे. नरेंद्र मोदी अपने भाषण में कहते हैं टकाटक, टकाटक, टकाटक. आप मुझे बताओ क्या बुलवाना है नरेंद्र मोदी से, मैं कल बुलवा देता हूं. दो मिनट लगेंगे. और अगर कुछ नहीं बुलवाना है, वो भी बता दो."

Advertisement
PM ने लिया था Adani-Ambani का नाम

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मई को तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी सभा में अंबानी और अडानी का नाम लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था. प्रधानमंत्री ने कहा था,

"आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले 5 साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू कर देते थे. जब से उनका राफेल वाला मामला ग्राउंडेड हो गया, तब से उन्होंने एक नई माला जपना शुरू कर दी. पांच उद्योगपति, पांच उद्योगपति. फिर धीरे-धीरे कहने लगे- अंबानी, अडानी. लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, तब से इन्होंने अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया है."

प्रधानमंत्री ने आगे कहा था कि इन उद्योगपतियों का नाम लेने के लिए कांग्रेस ने सेटिंग की है. उन्होंने पूछा था कि आखिर कांग्रेस पार्टी ने अडानी और अंबानी से कितने पैसे लिए हैं? क्या टेंपो भरकर कांग्रेस को पैसे पहुंचे हैं? प्रधानमंत्री ने कहा था कि जरूर दाल में कुछ काला है. पांच साल गाली दी और अब रातोरात चुप हो गए.

Advertisement

ये भी पढ़ें- '...तो फांसी दे दो', अडानी-अंबानी से 'दोस्ती' के आरोप पर क्या बोले PM मोदी?

इधर, राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब दिया था. एक वीडियो जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि इन उद्योगपतियों के पास CBI-ED को भेजा जाए और पूरी जांच कराई जाए.

वीडियो: लल्लनटॉप चुनाव यात्रा : अमेठी में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के समर्थकों में भयंकर भिड़ंत हो गई!

Advertisement