The Lallantop

Kharghar Election Result 2025 Live: PK की गृह सीट पर भी कमाल नहीं कर पाई जनसुराज, JDU के वशिष्ठ सिंह ने जीत हासिल की

Kharghar Vidhan Sabha Chunav Results Live Updates: यह सीट जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की गृह सीट है. लेकिन उनके उम्मीदवार रितेश रंजन इस सीट पर कोई कमाल नहीं कर सके.

Advertisement
post-main-image
JDU के वशिष्ठ सिंह (सबसे बाएं), जनसुराज पार्टी के रितेश रंजन (मध्य) और कांग्रेस के संतोष कुमार (सबसे दाएं)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करगहर सीट पर चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं. सभी 31 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. यह सीट जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की गृह सीट है. लेकिन उनके उम्मीदवार रितेश रंजन इस सीट पर कोई कमाल नहीं कर सके. उन्हें सिर्फ 16,298 वोट मिले और वह चौथे नंबर पर रहे. JDU के वशिष्ठ सिंह ने महुआ विधानसभा की यह सीट अपने नाम की. उन्हें 92,485 वोट मिले. उन्होंने चौथे नंबर पर रहे जनसुराज के कैंडिडेट रितेश रंजन को 76,187 वोटों के भारी अंतर से हराया. वहीं, बहुजन समाज पार्टी के उदय प्रताप सिंह 56,809 वोटों के साथ दूसरे नंबर और कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा 39,333 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पिछले चुनाव हाल

पिछली बार लोजपा और बसपा ने यहां जदयू का खेल बिगाड़ा था. करगहर की सीट कुर्मी बाहुल्य है. जदयू और बसपा - दोनों के कैंडिडेट - वशिष्ठ सिंह और उदय सिंह कुर्मी जाति से हैं. तो वोट का बंटवारा संभव है. लड़ाई भी इन्हीं दोनों के बीच बताई जा रही है. स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि कि यहां पर संतोष मिश्रा चुनाव के बाद भूतपूर्व विधायक हो सकते हैं. प्रशांत किशोर ने यहीं अपने गांव कोनार में वोट डाला. उनके उम्मीदवार रितेश रंजन की चर्चा रही. उनके विवादित गाने खूब चर्चा में रहे.

करगहर सीट का गणित

इस सीट पर सबसे ज्यादा कुर्मी, ब्राह्मण और यादव वोटर हैं. करगहर पहले सासाराम सीट का हिस्सा थी. 2008 में परिसीमन के बाद अलग विधानसभा सीट बनी. 2010 में पहली बार चुनाव हुआ. इसमें JDU के रामधनी सिंह 13,197 वोट से जीते. 2015 में JDU के वशिष्ठ सिंह को 12,907 वोट से जीत मिली.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बिहार चुनाव के नतीजों की सबसे विश्वसनीय कवरेज लाइव देखने के लिए क्लिक करें.

2020 में कांग्रेस के संतोष मिश्र ने वशिष्ट सिंह को 4,083 वोट से हरा दिया. BSP के उदय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर रहे. इस बार इन्हीं तीनों में मुकाबला है. इस सीट पर सबसे ज्यादा कुर्मी, ब्राह्मण और यादव वोटर हैं. कुर्मी 15%, ब्राह्मण 13%, यादव-10%, EBC 20%, ST/SC 12%, मुस्लिम 8%, राजपूत और भूमिहार 12% और अन्य 10% हैं.

वीडियो: राजधानी: क्या प्रशांत किशोर पर फिट बैठ रहा कल्याण सिंह का मुहावरा?

Advertisement

Advertisement