The Lallantop

केरल चुनाव: कांग्रेस की लिस्ट से शमा मोहम्मद क्यों नाराज? सीधा राहुल गांधी को टैग कर दिया

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 92 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की लिस्ट सामने आने के बाद इस पर सवाल उठने खड़े हो गए हैं. इस लिस्ट में महिलाओं को सिर्फ 9 टिकट दिए गए हैं. केरल से आने वाली पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने इसको लेकर राहुल गांधी से हस्तक्षेप की अपील की है.

Advertisement
post-main-image
शमा मोहम्मद ने टिकट बंटवारे में महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर सवाल उठाया है. (इंडिया टुडे)

कांग्रेस ने केरल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी इस बार 95 सीटों पर लड़ रही है. इनमें से 92 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो गई है. लिस्ट सामने आने के बाद टिकट बंटवारे पर सवाल उठने खड़े हो गए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने लिस्ट में महिला उम्मीदवारों की कम संख्या को लेकर सवाल उठाए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शमा मोहम्मद ने बताया कि 92 टिकट में से महिलाओं को सिर्फ 9 टिकट दिए गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी जताते हुए राहुल गांधी से मदद की अपील की. शमा मोहम्मद ने लिखा, 

हमें नकारा गया है, लेकिन हम हारे नहीं हैं. मैं अपने नेता राहुल गांधी से आग्रह करती हूं कि केरल कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं की मदद करें. 92 टिकटों में से महिलाओं को सिर्फ 9 टिकट मिले हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी 16 टिकट में से सिर्फ 1 महिला को मौका मिला था. ये स्थिति और भी खराब हो जाती है जब महिला प्रतिभाशाली हो और मौका नहीं मिले. ये बहुत दुखद है.

shama mohamed
शमा मोहम्मद ने केरल कांग्रेस की लिस्ट में महिलाओं को कम टिकट देने को लेकर सवाल उठाए हैं. (एक्स)

Advertisement

शमा मोहम्मद पेशे से डॉक्टर हैं. वह अमेरिका में सर्जन के तौर पर काम कर चुकी हैं. मूल रूप से केरल के कन्नूर की रहने वाली हैं. फिलहाल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. 

शमा पिछले काफी समय से कन्नूर विधानसभा क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने इस क्षेत्र में तीन स्कूल बनवाए हैं. साथ ही सामाजिक कामों में भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी हसरत कन्नूर से चुनाव लड़ने की भी रही है.

केरल में कन्नूर नाम से लोकसभा सीट भी है. इसी लोकसभा क्षेत्र में कन्नूर विधानसभा सीट भी आती है. कन्नूर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद के सुधाकरन कांग्रेस से हैं. सुधाकरन कन्नूर विधानसभा सीट से टिकट चाह रहे थे. लेकिन कांग्रेस ने सांसदों को विधानसभा में टिकट नहीं देने की रणनीति बनाई है. इसके चलते उनको टिकट नहीं मिला. उन्होंने पार्टी छोड़ने की धमकी भी दी थी. लेकिन आखिर में उनको मनाया गया.

Advertisement

सुधाकरन को टिकट नहीं देने की सूरत में शमा मोहम्मद इस सीट से टिकट चाह रही थीं. लेकिन उनकी जगह पार्टी ने टीओ मोहनन को उम्मीदवार बना दिया. कन्नूर मुस्लिम बहुल सीट है और शमा यहां सक्रिय भी हैं. इसलिए टिकट की लिस्ट में नाम नहीं आने से नाराज बताई जा रही हैं.

केरल में विधानसभा की 140 सीट है. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की अगुआई कर रही कांग्रेस इस बार 95 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बाकी सहयोगियों के खाते में जाएगी. 95 में से 92 सीटों के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि तीन विधानसभा सीटों पर पार्टी उन बागी नेताओं को समर्थन देगी जिन्होंने CPM से बगावत की है. केरल में एक ही फेज में 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं. नतीजें 4 मई को आएंगे. 

वीडियो: कांग्रेस पार्टी के साथ किसने 'धोखा' कर दिया?

Advertisement