The Lallantop

केरलम में बीजेपी की अजीब फजीहत, अपने ही कैंडिडेट ने वामपंथी गठबंधन के लिए वोट मांगा

केरलम में विधानसभा चुनाव के दिन बीजेपी कैंडिडेट का एक फेसबुक पोस्ट सामने आया, जिसमें वो वामपंथी गठबंधन के लिए वोट मांग रहे थे. पोस्ट आने के बाद कांग्रेस ने लेफ्ट और बीजेपी के बीच गठबंधन का आरोप लगाया है. केरलम की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग हुई.

Advertisement
post-main-image
8 अप्रैल को केरलम में रिकॉर्ड वोटिंग हुई. (तस्वीर- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 8 अप्रैल को केरलम में हुई वोटिंग के दिन बीजेपी कैंडिडेट प्रणेश राजेंद्रन द्वारा फेसबुक पर LDF के पक्ष में पोस्ट करने का मामला सामने आया, जिसे बाद में हटा लिया गया।
  • राजेंद्रन ने बिना सहमति के पोस्ट किए जाने का दावा किया और कहा कि वह पुलिस में शिकायत करके घटना की जांच करवाएंगे ताकि पता चल सके कि अकाउंट हैक हुआ था या पोस्ट जानबूझकर किया गया।
  • यह विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कांग्रेस ने इसे बीजेपी और LDF के बीच अघोषित गठबंधन के रूप में प्रस्तुत किया, जिससे दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक टकराव और सुर्खियाँ बढ़ीं।

केरलम में 8 अप्रैल को वोटिंग हुई. वोटिंग के दिन बीजेपी को फजीहत का सामना करना पड़ा. फजीहत का कारण बना एक फेसबुक पोस्ट, जिसमें पार्टी का एक कैंडिडेट सत्ताधारी गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के लिए वोट मांग रहा था. कांग्रेस ने इसे बीजेपी और LDF का अघोषित गठबंधन करार दिया. 

Advertisement

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी कैंडिडेट द्वारा किया गया ये पोस्ट कुछ ही मिनटों में हटा लिया गया. लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट ले लिया गया. और ये स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा. चित्तूर विधानसभा से बीजेपी कैंडिडेट प्रणेश राजेंद्रन ने ये फेसबुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में LDF कैंडिडेट वी. मुरुगादास को वोट करने की अपील की गई. उन्होंने लिखा, 

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) वोटर्स को गुमराह करने के इरादे से गंदी राजनीति कर रही है. चित्तूर कांग्रेस को करारा जवाब देगा. विकास को बनाए रखने के लिए रिंग चुनाव चिह्न पर वी. मुरुगादास के पक्ष में वोट करें.

Advertisement

UDF कैंडिडेट सुमेष अच्युतन ने इस पोस्ट को बीजेपी और LDF के बीच समझौते का सबूत करार दिया है. वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी कहा कि इस पोस्ट से बीजेपी और LDF के बीच अघोषित गठबंधन के आरोपों की पुष्टि होती है. बाद में प्रणेश राजेंद्रन के फेसबुक अकाउंट से इस पोस्ट को कुछ देर बाद ही हटा लिया गया. उन्होंने सफाई दी कि उनकी जानकारी या सहमति के बिना ही ये पोस्ट किया गया था. राजेंद्रन ने बताया, 

मैं इस मामले में पुलिस में शिकायत करके घटना की जांच की मांग करूंगा. ताकि ये पता चल सके कि मेरा अकाउंट हैक हुआ था या फिर किसी ने मेरे अकाउंट से जानबूझकर ऐसा पोस्ट किया.

केरलम की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई. इस बार 77.38 फीसदी मतदान हुआ. यहां पिछले 49 सालों में दूसरी बार इतने बड़े पैमाने पर वोटिंग हुई है. 

Advertisement

केरलम में CPM की अगुआई वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक गठबंधन की सरकार है. कांग्रेस के नेतृत्व में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) से उनकी सीधी टक्कर है. बीजेपी राज्य में अपने पांव जमाने में जुटी है. 

वीडियो: लेफ्ट या बीजेपी या कांग्रेस? केरल में किसकी सरकार बनेगी

Advertisement