The Lallantop

'दो पत्नी वालों को दो लाख रुपये', कांग्रेस के 'न्याय' पर भयंकर फिसली प्रत्याशी की जुबान

बात यहीं खत्म नहीं हुई. कांतिलाल भूरिया के इस बयान के बाद मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता भी मुस्कुराने लगे. इतना ही नहीं, जीतू पटवारी ने मंच से ही भूरिया का समर्थन करते हुए कहा, ‘आपके जो भावी सांसद हैं भूरिया जी, इन्होंने अभी भयंकर घोषणा कर दी. जिसकी दो पत्नियां हैं, उसको डबल, जरा इनके लिए भी ताली बजाओ.'

Advertisement
post-main-image
मध्यप्रदेश में जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के विवादित बयान का किया समर्थन (फोटो-X)

मध्यप्रदेश की रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने अपने एक बयान से BJP को हमलावर होने का मौका दे दिया है. जिले के सैलाना इलाके में 9 मई को कांग्रेस की एक जनसभा हुई. मंच पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे. इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र के बारे में बता रहे थे. उन्होंने महिलाओं के खातों में एक-एक लाख रुपये देने का वादा किया. उन्होंने कांग्रेस के 'न्याय पत्र ' में महिलाओं से किए गए वादों का जिक्र किया, लेकिन बोल ये गए, 

Advertisement

 ‘सभी घर की महिलाओं को एक लाख रुपये मिलेगा. जिसकी दो पत्नियां हैं, उन्हें दो लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे.'

जीतू पटवारी का मंच से समर्थन

बात यहीं खत्म नहीं हुई. कांतिलाल भूरिया के इस बयान के बाद मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता भी मुस्कुराने लगे. इतना ही नहीं, जीतू पटवारी ने मंच से ही भूरिया का समर्थन करते हुए कहा,

Advertisement

‘आपके जो भावी सांसद हैं भूरिया जी, इन्होंने अभी भयंकर घोषणा कर दी. जिसकी दो पत्नियां हैं, उसको डबल, जरा इनके लिए भी ताली बजाओ.'

बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी हाल ही में पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता इमरती देवी पर दिए बयान को लेकर विवादों में थे. इसमें उन्होंने कहा था कि ‘इमरती देवी का रस अब खत्म’ हो गया है. 

Advertisement
आदिवासियों से वोट की अपील

कांतिलाल भूरिया ने जनसभा में आए आदिवासियों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की. साथ ही पीएम मोदी पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,

“भारतीय जनता पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है. कहते हैं ‘तीसरी बार तीसरी बार’, किसको लाओगे? जिसने देश को बर्बाद कर दिया. देवास जिले में बीजेपी नेताओं ने आदिवासी परिवार के 5-6 लोगों को 10 फीट के गड्ढे में गाड़ दिया. पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी. कांग्रेस ने तब आवाज उठाई थी.”

ये भी पढ़ें- MP कांग्रेस की नई मुसीबत, जीतू पटवारी पर लगा POCSO, रेप पीड़िता पर बड़बोलापन भारी पड़ा! 

राज्य में आदिवासियों से जुड़ी अप्रिय घटनाओं को लेकर भूरिया बीजेपी पर हमला बोलते रहे. कहा कि सीधी में एक आदिवासी पर बीजेपी नेता पेशाब कर रहा था, तब बीजेपी मौन रही. नीमच में आदिवासी को ट्रैक्टर से खींचने वाला बीजेपी नेता था. कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि इस बार बीजेपी को ‘मुंहतोड़’ जवाब देना है.

वीडियो: इमरती देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जीतू पटवारी पर पुलिस एक्शन

Advertisement