The Lallantop

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की ताबड़तोड़ जीत, जानिए कितने वोट मिले

पिछले दो चुनाव से इस सीट पर जीतने वाला मुख्यमंत्री बनता है.

Advertisement
post-main-image
भूपेंद्र पटेल. (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चुनाव जीत लिया है. उन्होंने घाटलोडिया सीट पर रिकॉर्ड 1 लाख 92 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है. घाटलोडिया के 82 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने सीएम भूपेंद्र पटेल के लिए वोट डाला है. कांग्रेस के अमी याग्निक को 21,267 वोट मिले हैं. वहीं आम आदमी पार्टी के विजय पटेल को 16,192 से कुछ ज्यादा वोट मिले हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
घाटलोडिया सीट

घाटलोडिया सीट बीजेपी के लिए आसान मानी जाती है. गुजरात के अहमदाबाद जिले में पड़ती है. इस सीट को सरखेज सीट से अलग करके बनाया था. इस सीट की खास बात ये है कि यहां से जीतने वाले दो विधायक मुख्यमंत्री बन चुके हैं. 2012 में इस सीट से आनंदीबेन पटेल ने चुनाव जीता था. 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर आनंदीबेन पटेल के सिर सीएम पद का ताज़ सजा.

2017 में इस सीट से चुनाव लड़ा भूपेंद्र पटेल ने. पटेल ने चुनाव जीता. विजय रूपाणी गुजरात के सीएम बने. लेकिन चुनाव से एक साल पहले बीजेपी ने नेतृत्व बदल दिया. 2021 में मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल.

Advertisement

वैसे तो घाटलोडिया सीट अहमदाबाद जिले में पड़ती है लेकिन लोकसभा यहां गांधीनगर लगती है. गांधीनगर लोकसभा वो सीट है जहां से अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी और मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह सासंद चुने गए.

बात अगर पिछले चुनाव की करें तो भूपेंद्र पटेल ने कांग्रेस के शशिकांत पटेल को 1.17 लाख वोटों से हराया. भूपेंद्र पटेल को 1 लाख 75 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. जबकि शशिकांत को करीब 58 हजार वोट मिले थे. इनके अलावा सबसे ज्यादा वोट नोटा पर पड़े. चार हजार हजार से ज्यादा लोगों ने नोटा चुना.

क्या थे घाटलोडिया के मुद्दे?

घाटलोडिया एक पाटीदार बहुल सीट है. पिछले चुनाव में पाटीदार आंदोलन के बावजूद भूपेंद्र पटेल ने आसान जीत दर्ज की थी. अब पाटीदार आंदोलन के मुखिया माने जाने वाले हार्दिक पटेल बीजेपी में हैं.

Advertisement

लल्लनटॉप की टीम जब घाटलोडिया पहुंची तो वहां लोगों ने कुछ लोकल मुद्दे बताए. कुछ लोगों ने इलाके के ड्रेनेज सिस्टम की समस्या बताई. इक्का-दुक्का लोगों ने पीने के पानी को लेकर भी कुछ समस्याएं गिनवाई. लेकिन बड़े स्तर पर लोगों ने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा माना.

घाटलोडिया में भूपेंद्र पटेल के लिए गृहमंत्री अमित शाह प्रचार करने गए थे. शाह ने पटेल के साथ लंबा रोड शो किया था. शाह ने लोगों से अपील की थी कि भूपेंद्र पटेल को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाकर भेजें. घाटलोडिया ने शाह की इस बात पर मुहर लगाई.

वीडियो: अहमदाबाद के मुसलमानों ने बताया गुजरात में किसे जिताएंगे, ओवैसी पर बड़ी बात भी बोली

Advertisement