The Lallantop

अशोक डिंडा फिर बने विधायक, दूसरी बार जीती मोयना सीट

डिंडा मौजूदा समय में मोयना से ही विधायक है. पिछला विधानसभा चुनाव वो 1260 वोट से जीते थे.

Advertisement
post-main-image
मोयना में काउंटिंग पूरी होने के बाद डिंडा को 1 लाख 27 हजार 166 वोट मिले. (Photo-Reuters)

4 मई को देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए गए. पश्चिम बंगाल चुनाव में कई प्लेयर्स स्टार प्रचारक के रूप में नजर आए थे. कुछ कैंडिडेट के रूप में मैदान में उतरे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा बीजेपी के टिकट पर मोयना से चुनाव लड़े. ये सीट डिंडा ने 16 हजार 241 वोटों से जीत ली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
लीड में अशोक डिंडा

मोयना में काउंटिंग पूरी होने के बाद डिंडा को 1 लाख 27 हजार 166  वोट मिले. इस सीट पर उनकी टक्कर TMC के चंदन मंडल से थी. मंडल को 1 लाख 10 हजार 925 वोट मिले. डिंडा ने ये सीट 16 हजार से भी ज्यादा वोटों से अपने नाम की.

डिंडा मौजूदा समय में मोयना से ही विधायक है. पिछले विधानसभा चुनावों में उन्होंने इस सीट पर TMC के ही संग्राम डोलुई को हराया था. तब जीत का अंतर केवल 1260 वोट था. इस सीट पर इस बार भी कड़ी टक्कर देखने को मिली है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- बंगाल जीतते ही भारत का कितना हिस्सा बीजेपी का? 

डिंडा का क्रिकेट करियर

राजनीति में कदम रखने से पहले, डिंडा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एक तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर अपना नाम बनाया था. अशोक डिंडा ने 9 दिसंबर, 2009 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना T20I डेब्यू किया. वहीं 28 मई, 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना ODI डेब्यू किया.

डिंडा 18 अप्रैल, 2008 को IPL के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेले थे. डिंडा ने उस मैच में RCB के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का विकेट लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

Advertisement

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी 141 सीटें जीत चुकी है. पार्टी 67 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं TMC अभी तक 49 सीटें जीती है. और 30 सीटों पर आगे चल रही है.

वीडियो: पश्चिम बंगाल में बंगाली इलीट भी ममता से नाराज़? ममता के गढ़ की एक-एक बात

Advertisement