मथुरा से सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी.
चुनाव का वक्त है. नेता लोग प्रचार के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. हेमा मालिनी दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं. वह जोरशोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं. चुनाव प्रचार के पहले दिन हेमा मालिनी गेहूं के खेत में पहुंच गई थीं. गेहूं काटते हेमा मालिनी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. यह वाकया फिर से सोशल मीडिया पर गोते लगा रहा है. हेमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा-
मुंबई में इस तरह के खेत या फसल नहीं दिखाई देते हैं. जब चुनाव प्रचार के लिए गांव जाती हूं तब इस तरह का माहौल दिखता है. उस खेत में जाकर अगर मैंने फसल काटने की एक्टिंग भी की है तो इसमें बड़ा मजा आया. अच्छा लगा. इसमें बुरी बात क्या है.
हेमा ने जो कहा, देखिए.
फसल काटने की एक्टिंग वाली बात को लेकर ट्विटर पर लोगों ने हेमा का खूब मजाक उड़ाया है. लोग कह रहे हैं- कितनी भोली है. अच्छा स्टैंड-अप कॉमेडी कर सकती है. एक फकीरी तो है आपके स्वभाव में. सच्ची लीडर. मैं आपकी ईमानदारी का कायल हूं आदि-इत्यादि. हेमा मालिनी फसल काटने के बाद ट्रैक्टर चलाते हुए भी नज़र आईं थीं. हेमा कह चुकी हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है. 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने आरएलडी के जयंत चौधरी को हराया था. इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के महेश पाठक और सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन के नरेंद्र सिंह से है.
वीडियो- बिहार से नोएडा आए मजदूर ने इंग्लिश में बताया मोदी और इंदिरा की सरकार में क्या अंतर है?