मौजूदा प्रत्याशी: मेनका गांधी (BJP), संजय सिंह (Congress), और चंद्रभद्र सिंह (BSP)
नतीजे: मेनका गांधी बसपा के चंद्रभद्र सिंह 'सोनू' से 14 हज़ार वोटों से जीत गईं हैं.

सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी और सपा-बसपा प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू के बीच मुकाबले का फाइनल रिजल्ट
2014 चुनाव: कांग्रेस के संजय सिंह के बाद वरुण गांधी जीते. 4.10 लाख वोट पाकर. बसपा के पवन पाण्डेय 2.31 लाख वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे. और सपा के शकील अहमद 2.28 लाख वोट पाकर जीते थे.
लल्लनटॉप के लेन्स से:
भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए यह सीट नयी है. मेनका पीलीभीत के अलावा आंवला सीट से लड़ चुकी हैं.
वरुण गांधी ने भी यहां से एक ही बार चुनाव लड़ा है. उन्होंने क्षेत्र में काम कराए हैं. जिला अस्पताल में नयी आपातकाल यूनिट की नींव रखी है, ऐसा लोग शान से बताते हैं.
लेकिन मेनका गांधी के पास वरुण गांधी के किए कामों के अलावा कुछ ख़ास नहीं है. इसलिए वरुण गांधी पीलीभीत से खाली होने के तुरंत बाद सुल्तानपुर चले आए और मेनका के प्रचार में लग गए हैं.
दूसरी ओर है गठबंधन. जिसके पास संख्या का सहारा है. चन्द्रभद्र सिंह के समर्थकों का मानना था कि दो दूनी चार का समीकरण सही बैठ रहा है. लेकिन नजदीकी अंतर से सपा-बसपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा.
वीडियो: सरकार द्वारा खाता खुलवाए जाने पर नाराज़ क्यों है ये रिक्शा चालक?
वीडियो: 'घर में घुसो तो लोग बोलते हैं कि किसी सामान से छू मत जाना'













