कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मां की गाली देने वाले हिमाचल प्रदेश बीजेपी के प्रेसिडेंट सतपाल सिंह सत्ती पर चुनाव आयोग ने 48 घंटे का बैन लगा दिया है. ये बैन शुक्रवार यानी 19 अप्रैल से लागू हो गया है. सत्ती शनिवार (20 अप्रैल) तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे. कांग्रेस ने इस मामले की चुनाव आयोग से शिकायत की थी. इस पर आयोग ने सतपाल सत्ती को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. इसके बाद आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन को सत्ती के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. कांग्रेस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई है. सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयानबाजी की थी. चुनाव आयोग ने इस मामले में भी उन्हें नोटिस थमाया है. क्या कहा था सत्ती ने?
15 अप्रैल के दिन को हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसमें वे राहुल गांधी को मां की गाली देते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा था कि एक आदमी ने फेसबुक पर लिखा है जो मैं मंच से नहीं बोल सकता. सतपाल ने कहा- राहुल जी के बारे में हम भी नहीं बोल सकते, क्योंकि एक पार्टी के राष्ट्रीय नेता हैं और तीन बार के सांसद हैं. मैंने रणधीर शर्मा (प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता) से पूछा कि क्या लिखा है? तो उन्होंने बताया कि मैं बता नहीं सकता. आप फेसबुक पर पढ़ लीजिए, लोगों में हमसे भी ज़्यादा ग़ुस्सा है. इसके बाद सतपाल ने कहा- “मैं भारी मन से बोल रहा हूं. उसने लिखा है- इस देश का चौकीदार चोर है, अगर तू बोलता है तो तू मा***** है. उसने सीधा लिखा है फ़ेसबुक पर.” हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रमुख कुलदीप राठौर ने कहा था कि सत्ती के बयान को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है. देश की संस्कृति की बात करने वाले ये तथाकथित लोग अपनी हार को देखकर बौखला गए हैं. इतनी अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम पीएम मोदी और अमित शाह से कह रहे हैं कि अपने प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत हटाएं. हम कानूनी राय भी ले रहे हैं.
इसे सुनकर हुर्रियत के नेताओं का दिल बैठ जाएगा
राहुल गांधी को मां की गाली देने वाला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष 48 घंटे तक गालियां नहीं दे पाएगा
जानिए हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की मुसीबत कैसे बढ़ी...
Advertisement

सतपाल सिंह सत्ती (Twitter|satpalsattibjp)
Advertisement











