The Lallantop

दिग्विजय ने रैली में पूछा 15 लाख आए, एक लड़के ने कहा आए, उसे मंच पर बुला लिया

और इसके बाद क्या होगा, न दिग्विजय ने सोचा होगा, न उस लड़के ने...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ रहे हैं.16 साल बाद चुनाव मैदान में उतरे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी की प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है. दिग्विजय सिंह जमकर पसीना बहा रहे हैं. वह जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं और लोगों से अपने लिए वोट मांग रहे हैं. सोमवार को वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. वह लोगों से पूछ रहे थे कि उनके खाते में 15 लाख रुपए आए कि नहीं आए. 15 लाख के मुद्दे पर वह पीएम मोदी और बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहे थे. दिग्विजय सिंह ने कहा- जिसके खाते में 15 लाख रुपए आ गए वह हाथ उठा दे. (भीड़ में मौजूद एक युवक ने अपना हाथ उठा दिया.) दिग्विजय सिंह बोले तुम्हारे खाते में आ गए? आ जाओ इधर आ जाओ. एकाउंट नंबर ले आओ तुम्हारा. हम तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे, अगर तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपए आ गए हैं तो. दिग्विजय ने आगे कहा- आ जाओ बेटे इधर आ जाओ. पिंक शर्ट पहना एक युवक मुस्कुराते हुए स्टेज पर चढ़ा. इस दौरान दिग्विजय सिंह पूछते रहे तुम्हारे खाते में मोदी जी ने 15 लाख रुपए दिलवा दिए. युवक माइक पर पहुंचते ही बोला-सर्जिकल स्ट्राइक करके मोदी जी ने आतंकवादियों को मारा. इस दौरान दिग्वजिय सिंह पूछते रहे अरे 15 लाख आए कि नहीं आए. तभी एक दूसरा व्यक्ति आया और युवक को धक्का देते हुए मंच से उतार दिया. दिग्विजय सिंह युवक के व्यवहार से खफा हो गए और ऊंची आवाज में पूछने लगे- तेरे खाते में 15 लाख रुपए आए कि नहीं आए. इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा, तेरे को रोजगार मिला क्या भाई. गुलाबी शर्ट,  15 लाख रुपए तेरे खाते में आ गए. तेरे को नौकरी भी मिल गई. दिग्विजय सिंह 15 लाख पर मोदी को घेरने की कोशिश कर रहे थे. युवक सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र ले आया जिससे वह खफा हो गए.
राफेल, एयर स्ट्राइक और 15 लाख: सब पर खुलकर बोले माया-मुलायम की रैली में आए समर्थक

Advertisement
Advertisement