दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार भी मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सिंह ने बीजेपी कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी (Atishi Singh vs Ramesh Bidhuri) के भतीजे पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग के एक अधिकारी को पत्र लिखकर की है. शिकायत में उन्होंने BJP नेता के भतीजे पर AAP कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने, मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया है.
'घर बैठो, नहीं तो हाथ-पैर...' CM आतिशी ने रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप
Delhi Assembly Election: CM आतिशी सिंह ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखकर रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को धमकी देने का आरोप लगाया है. साथ ही कालकाजी क्षेत्र में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की मांग की है.
.webp?width=360)

सीएम आतिशी ने एक पत्र लिखकर रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने और गुंड़ागर्दी करने का आरोप लगाया. आतिशी ने लिखा कि रमेश बिधूड़ी के भतीजे आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं. कह रहे हैं,
'घर बैठो, नहीं तो हाथ-पैर तोड़ देंगे. यह हमारा चुनाव है.'
आतिशी ने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि तीन-चार दिन पहले BJP कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर कैंपन के दौरान एक AAP वर्कर को थप्पड़ मारा था.
उन्होंने आगे लिखा है,
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी चुनाव प्रचार के दौरान मेरे बारे में आपत्तिजनक भाषा का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं. इस संबंध में मीडिया में रिपोर्टिंग होने के बावजूद उनके खिलाफ पार्टी ने कोई एक्शन नहीं लिया है. इससे एक संदेश जाता है कि बीजेपी नेता और कार्यकर्ता अगर दुर्व्यवहार भी करते हैं तो उन्हें कोई सज़ा नहीं मिलेगी.
आतिशी ने चुनाव आयोग से कालकाजी में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात करने की भी मांग की है. उनका कहना है कि यह मांग मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है. उन्होंने पत्र में कुछ कार्यकर्ताओं का नाम भी लिखा है, जिन्हें BJP कार्यकर्ताओं ने धमकाया है. आतिशी के इन आरोपों पर BJP या फिर रमेश बिधूड़ी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
रमेश बिधूड़ी पर पहले भी लगे हैं आरोपपूर्व BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने इससे पहले आतिशी के पिता को लेकर टिप्पणी की थी. बिधूड़ी के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया था. उन्होंने 6 जनवरी को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, “मार्लेना अब सिंह बन गई हैं. उन्होंने अपना नाम बदल लिया है. मार्लेना ने अपना बाप बदल लिया.”
बिधूड़ी के इस बयान पर आतिशी की प्रतिक्रिया भी आई थी. उन्होंने कहा था, “इस देश की राजनीति इतनी घटिया स्तर तक गिर सकती है कि वो मेरे बुजुर्ग पिता को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं.”
5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होंगे. परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. कालकाजी सीट से इस बार भी AAP की तरफ से आतिशी चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, बीजेपी ने दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है. इस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं अलका लांबा जो एक वक्त तक आम आदमी पार्टी में थीं.
वीडियो: रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर प्रियंका गांधी और CM आतिशी ने दिया जवाब












.webp?width=275)



.webp?width=120)



