The Lallantop

छपरा हिंसा का नया वीडियो आया सामने! कोई गोली चला रहा तो कोई लाठी-डंडा

Bihar: Chhapra में हुई हिंसा में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस मामले में Rohini Acharya के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement
post-main-image
छपरा हिंसा का नया वीडियो सामने आया है. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)

बिहार (Bihar) के छपरा (Chhapra violence video) में पांचवें चरण की वोटिंग के बाद हुई हिंसा का नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में लोगों को पत्थर फेंकते और गोलीबारी करते देखा जा सकता है. सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के बूथ नंबर 318, 319 पर 20 मई की शाम को विवाद हुआ था. सारण से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) यहां पहुंची थीं. स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया था. इसके बाद 21 मई को यहां हिंसा भड़क गई. गोलीबारी हुई. 3 लोगों को गोली लगी थी जिसमें एक की मौत हो गई थी. इसके बाद सारण में 2 दिनों के लिए इंटरनेट बैन कर दिया गया था.

Advertisement

अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये इसी हिंसा का वीडियो है. लल्लनटॉप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 15 से 20 लोग हाथों में लाठी-डंडा लिए सामने वाले लोगों को ललकार रहे हैं. भीड़ में एक व्यक्ति हाथ में बंदूक लेकर आता है और फायरिंग करता है. इसके बाद एक शख्स हाथ में पिस्टल लेकर हवाई फायरिंग करने लगता है. वीडियो देखें-

ये भी पढ़ें: सारण सीट की पूरी कहानी, जहां लालू यादव की विरासत को आगे बढ़ाएंगी बेटी रोहिणी आचार्य!

Advertisement
रोहिणी आचार्य के खिलाफ FIR

मामले में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है. BJP कार्यकर्ता मनोज सिंह ने नगर थाना में रोहिणी के खिलाफ हत्या का प्रयास, दंगा फैलाने, आचार संहिता के उल्लंघन और रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. इस मुकदमे में RJD के पूर्व विधायक भोला यादव समेत 8 लोगों के नाम शामिल हैं.

हिंसा के बाद सारण के SP गौरव मंगला ने बताया था कि RJD और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद की प्रतिक्रिया में अगले दिन कुछ लोगों ने गोलीबारी की. उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने भी इस घटना को भड़काया था, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

वीडियो: 'तुम तो धोखेबाज हो...', सारण रैली में तेजस्वी ने गाना सुनाकर पीएम मोदी पर कसा तंज

Advertisement

Advertisement