बिहार के पश्चिमी चंपारण में चनपटिया एक हॉट सीट बन चुकी है. इस विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी से चर्चित मनीष कश्यप (Manish Kashyap) मैदान में हैं. वहीं बीजेपी ने इस सीट से उमाकांत सिंह को मैदान में उतारा है. चनपटिया सीट पर इस बार 74.18 प्रतिशत मतदान हुआ था.
Chanpatia Election Result 2025: जन सुराज के मनीष कश्यप तीसरे नंबर पर, कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक ने मारी बाजी
Bihar Chunav 2025 Result: यह सीट 2000 के बाद से भाजपा का गढ़ रही है, जिसमें पार्टी ने लगातार छह विधानसभा चुनाव जीते हैं. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, भाजपा के उमाकांत सिंह ने कांग्रेस के अभिषेक रंजन को 13,469 वोटों के अंतर से हराया था.


1. अभिषेक रंजन -कांग्रेस
2. उमाकांत सिंह-भाजपा
3. त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीश कश्यप-जन सुराज पार्टी
4. विपिन बिहारी उर्फ विपिन नाथ तिवारी-लोकतांत्रिक जन सुराज पार्टी
5. मोहम्मद सोएब-निर्दलीय
यह सीट 2000 के बाद से भाजपा का गढ़ रही है, जिसमें पार्टी ने लगातार छह विधानसभा चुनाव जीते हैं. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, भाजपा के उमाकांत सिंह ने कांग्रेस के अभिषेक रंजन को 13,469 वोटों के अंतर से हराया था. इस क्षेत्र में मुख्य रूप से ग्रामीण मतदाता हैं, साथ ही अनुसूचित जाति और मुस्लिम मतदाताओं की भी महत्वपूर्ण संख्या है. शुरुआती रुझानों में इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होता दिखा लेकिन जैसे-जेसे गिनती आगे बढ़ी, जन सुराज के मनीष कश्यप बड़े मार्जिन से पिछड़ते गए. फाइट सिर्फ भाजपा और कांग्रेस में रह गई. आखिरकार कुल 25 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने भाजपा के उमाकांत सिंह को 602 वोटों से हरा दिया.
वीडियो: BJP का दामन छोड़ जन सुराज से जुड़े मनीष कश्यप, ज्वाइनिंग के बाद ये बयान दिया















.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


