बॉलीवुड ऐक्टर सनी देओल राजनीति में आ गए हैं. 23 अप्रैल को सनी ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन किया है. रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन और रेल मंत्री पीयूष गोयल के सामने उन्होंने बीजेपी जॉइन की. बीजेपी उन्हें गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है. BJP जॉइन करने के बाद सनी देओल ने कहा-
जिस तरह से आपने इंट्रोड्यूस किया है, उसने मुझे एक हिम्मत दी है. जिस तरह से मेरे पापा अटल जी के साथ जुड़े थे, आज मैं यहां मोदी जी के साथ जुड़ने आया हूं, उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है. मैं चाहता हूं 5 साल वही रहें क्योंकि मोदी जी की जरूरत है. इस परिवार से जुड़कर मैं जो कर सकता हूं, वो सब दिल से करूंगा.
पंजाब की सभी 13 सीटों पर 19 मई को आख़िरी चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से बीजेपी के ऐक्टर विनोद खन्ना ने चुनाव जीता था. अप्रैल 2017 में विनोद के निधन के बाद बाय-इलेक्शन हुए. इसमें कांग्रेस के सुनील कुमार जाखड़ जीते. इस लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की ओर से सुनील ही चुनाव लड़ रहे हैं.
वीडियो- छत पर शौच, हर साल फसल बर्बाद, फर्रुखाबाद के इन अभागे गांवों को देखिए