वीडियो- इस शख्स ने इंदिरा गांधी से लेकर मोदी तक सबका दौर देखा है
BJP ने 7 कैंडिडेट्स का एलान किया, अमृतसर से अरुण जेटली को टिकट नहीं
चांदनी चौक से डॉ हर्षवर्धन और नार्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी लड़ेंगे चुनाव.
Advertisement

अरुण जेटली (फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी ने 21 अप्रैल को दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. चांदनी चौक से डॉ हर्षवर्धन, नार्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से दिल्ली प्रवेश वर्मा और साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया गया है. ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली और नार्थ-वेस्ट दिल्ली के लिए अभी कैंडिडेट का नाम नहीं बताया गया है. बीजेपी ने दिल्ली के जिन चार लोगों को टिकट दी है वह सभी मौजूदा सांसद हैं. बीजेपी ने मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा से शंकर लालवानी को टिकट दिया है. उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से हरिनारायण राजभर और पंजाब की सबसे हॉट सीट अमृतसर से हरदीप सिंह पूरी को टिकट दी गई है. अमृतसर से अरुण जेटली का टिकट काटकर यूपी से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरदीप पुरी को टिकट दिया गया है. घोसी से मौजूदा सांसद हरिनारायण राजभर को फिर से टिकट दिया गया है. एएनआई का ट्वीट देखिए.
दिल्ली में कांग्रेस-आप के गठबंधन को लेकर अभी तक चीजें साफ नहीं है और नॉमिनेशन की आख़िरी तारीख़ 23 अप्रैल है.
वीडियो- इस शख्स ने इंदिरा गांधी से लेकर मोदी तक सबका दौर देखा है
वीडियो- इस शख्स ने इंदिरा गांधी से लेकर मोदी तक सबका दौर देखा है
Advertisement









