The Lallantop

BJP ने पहले कहा PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, फिर कहा नहीं करेंगे

वाराणसी में नरेंद्र मोदी के नामांकन का शेड्यूल जारी करके पलटी मारी.

Advertisement
post-main-image
मोदी ने पांच साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है.
24 अप्रैल की दोपहर एक फोटो वायरल होने लगी. इसमें लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकार वार्ता करेंगे. फोटो में कमल निशान और वाराणसी दफ्तर के पता पढ़ा जा सकता है.
ये फोटो वायरल हो रही है. इस पर हालिया अपडेट ये है कि मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे.
ये फोटो वायरल हो रही है. इस पर हालिया अपडेट ये है कि मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे.

इस फोटो में मोदी के वाराणसी कार्यक्रम की जानकारी थी. इसमें लिखी जानकारी के मुताबिक मोदी 25 अप्रैल को वाराणसी पहुंचने वाले थे. और 26 अप्रैल को नामांकन भरने वाले थे. 11.30 बजे नामांकन करने के बाद 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात इस फोटो में दिख रही है.
इस फोटो के सामने आने के बाद कई मीडिया संस्थानों ने इस खबर को चला दिया. हालांकि थोड़ी देर बाद ही भाजपा सूत्रों ने इस खबर का खंडन करना शुरू कर दिया. पत्रकार मारिया शकील ने ट्वीट करके जानकारी दी. मारिया ने लिखा कि
भाजपा और सरकार में मौजूद सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की कोई भी प्रेस कॉन्फ्रेंस प्लान नहीं की गई है. ये प्रेस रिलीज़ सही नहीं है.
प्रधानमंत्री मोदी की 5 सालों में एक भी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस ना करने के लिए आलोचना होती रही है. इस फोटो के सामने आने के बाद सुर्खियां बनना लाज़मी था. लेकिन कुछ ही देर में फिर साफ हो गया कि मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे.

Advertisement
Advertisement