The Lallantop

पश्चिम बंगाल में BJP का CM तय करने खुद अमित शाह जा रहे, ये फैसला किसने लिया?

पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों में BJP ने बड़ी जीत हासिल की है. बंगाल में पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की 15 साल पुरानी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया है. अब बारी मुख्यमंत्री चुनने की है जिसके लिए BJP ने केंद्रीय ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं.

Advertisement
post-main-image
BJP हेडक्वार्टर में चुनावी जीत का जश्न मनाया गया. (PTI)

बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी तेज कर दी है. विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल का केंद्रीय ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. असम के लिए केंद्रीय मंत्री और पूर्व BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय ऑब्जर्वर बने हैं. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को केंद्रीय ऑब्जर्वर बनाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पश्चिम बंगाल की बात करें तो ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी विधायक दल का नेता चुनने में अमित शाह का साथ देंगे. पार्टी ने मोहन चरण माझी को पश्चिम बंगाल का केंद्रीय को-ऑब्जर्वर नियुक्त किया है.

असम में के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें वहां का केंद्रीय को-ऑब्जर्वर बनाया गया है. पुडुचेरी के लिए राज्य के BJP इंचार्ज निर्मल कुमार सुराना को केंद्रीय को-ऑब्जर्वर बनाया गया है. इन सभी नामों को BJP के पार्लियामेंट्री बोर्ड ने मंजूरी दी है.

Advertisement
BJP Observer
(फोटो: X @BJP4India)

विधानसभा चुनावों में BJP ने इतिहास रचते हुए पश्चिम बंगाल को फतह कर लिया. पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की 15 साल पुरानी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया. असम में भी BJP का जमकर जादू चला. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की लीडरशिप में BJP लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही.

पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) पार्टी के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन एक बार फिर बहुमत पाने में कामयाब रहा. रंगास्वामी ने अपनी थट्टांचावड़ी सीट पर शानदार जीत दर्ज की है.

भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आकंड़ों की बात करें तो पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में BJP 207 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 1 सीट पर आगे है. TMC को 80 सीटों पर जीत मिली है. एक सीट फलता में 21 मई को दोबारा मतदान होगा. असम में BJP 126 में से 82 सीटें जीतने में कामयाब रही. कांग्रेस के खाते में केवल 10 सीटें आईं. केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को जीत मिली है, जबकि तमिलनाडु में थलपति विजय की तमिलगा वेत्री कड़गमगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

Advertisement

वीडियो: ममता, मोदी, विजय... देश के अखबारों ने चुनाव के रिजल्ट पर क्या छापा?

Advertisement