The Lallantop

Bihar Election Result 2025: बिहार की 28 सीटों पर चुनाव लड़ी चिराग पासवान की पार्टी, स्ट्राइक रेट देख चौंक जाएंगे

LJPRV Party Seats Live Updates: 9 सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी दूसरे नंबर पर रही. 58191 मतों के साथ सुगौली में राजेश कुमार उर्फ़ बब्लू गुप्ता को सबसे बड़ी जीत मिली है.

Advertisement
post-main-image
चिराग पासवान की पार्टी 2020 के बिहार इलेक्शन में मात्र 1 सीट हासिल कर पाई थी.

चिराग पासवान (Chirag Paswan) की Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. मगर तमाम एग्जिट पोल्स को ताक पर रख ये पार्टी 19 सीट्स पर जीत हासिल कर चुकी है. सुगौली (Sugauli) से LJPRV के राजेश कुमार उर्फ़ बबलू गुप्ता 58191 मतों से विजयी हुए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक, बलरामपुर सीट पर संगीता देवी 389 मतों से महीन मार्जिन से विनर रही हैं. सिमरी बख्तियारपुर में संजय कुमार सिंह को 7930 वोट्स से जीत मिली है. गोविंदगंज से राजू तिवारी 32683 मतों से विजेता बने हैं. बखरी में संजय कुमार और CPI के सूर्यकांत पासवान के बीच कांटे की टक्कर चली. मगर अंत में संजय ने 17318 वोटों से जीत हासिल की है.

महुआ सीट पर संजय कुमार सिंह को 44997 वोट से जीत मिली है. बताते चलें कि ये वही सीट है, जहां लालू यादव के सुपुत्र तेज प्रताप यादव भी चुनाव लड़े थे. वो 35703 मतों के साथ इस दौड़ में तीसरे नंबर पर रहे हैं. कसबा में नितेश कुमार सिंह 12875 वोटों से जीत चुके हैं. LJPRV की जीत का मार्जिन कुछ इस प्रकार है,

Advertisement

1. सुगौली - राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता - 58191 मतों से जीत
2. गोविंदगंज - राजू तिवारी - 32683 मतों से जीत
3. बेलसंड - अमित कुमार - 22685 मतों से जीत
4. बख्तियारपुर - अरुण कुमार - 981 मतों से जीत
5. कसबा - नितेश कुमार सिंह - 12875 मतों से जीत
6. बलरामपुर - संगीता देवी - 389 मतों से जीत
7. सिमरी बख्तियारपुर - संजय कुमार सिंह - 7930 मतों से जीत
8. बोचहां - बेबी कुमारी - 20316 मतों से जीत
9. दरौली - विष्णु देव पासवान - 9572 मतों से जीत
10. महुआ - संजय कुमार सिंह - 44997 मतों से जीत
11. बखरी - संजय कुमार - 17318 मतों से जीत
12. परबत्ता - बाबूलाल शौर्य - 34039 मतों से जीत
13. नाथनगर - मिथुन कुमार - 25424 मतों से जीत
14. गोबिन्दपुर - बिनिता मेहता - 22906 मतों से जीत
15. चेनारी - मुरारी प्रसाद गौतम - 21988 मतों से जीत
16. ओबरा - प्रकाश चंद्र - 12013 मतों से जीत
17. शेरघाटी - उदय कुमार सिंह - 13524 मतों से जीत
18. देहरी - राजीव रंजन सिंह - 35968 मतों से जीत
19. रजौली - विमल राजबंशी - 3953 मतों से जीत

ये भी पढ़ें: 'BJP नहीं तय कर सकती कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं', चिराग के इस बयान के सियासी मायने क्या?

कुलमिलाकर, LJPRV कुल 19 सीटों पर स्पष्ट जीत हासिल कर चुकी है. इसी के साथ इसने उन सभी राजनैतिक पंडितों को बगले झांकने पर मजबूर कर दिया, जो इस पार्टी को इकाई अंक पर समेट रहे थे. चिराग पासवान की ये पार्टी चुनाव में ब्लैक हॉर्स की तरह ही देखी जा रही थी. खासकर इसलिए क्योंकि ये 2020 के बिहार इलेक्शन में मात्र 1 सीट हासिल कर पाई थी. हालांकि 14 नवंबर के इस वोट काउंट ने उन सभी दलों को भी बड़ा सबक दिया है, जो इसे कम आंक रहे थे. मौजूदा परिस्थिति में कबीर का ये दोहा LJPRV पर बिल्कुल सटीक बैठता है,

Advertisement

कबीर घास न नींदिए, जो पाऊँ तलि होइ।
उड़ि पड़ै जब आंखि मैं, खरी दुहेली होइ।।

वीडियो: LJP लीडर अरुण कुमार पर हमला, चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा, कहा-'ऐसे असामाजिक तत्त्व...'

Advertisement