The Lallantop

बंगाल में जो आदित्यनाथ और अमित शाह के साथ हुआ था, वही राहुल के साथ हो गया

कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है.

Advertisement
post-main-image
हाल ही में पश्चिम बंगाल की एक रैली में राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला था.
पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं मिली. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सिलीगुड़ी पुलिस ने अनुमति देने से मना कर दिया है. पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है. कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है. 14 अप्रैल को राहुल यहां रैली करने वाले हैं. कुछ दिनों पहले राहुल ने बंगाल के रायगंज और कूच बिहार में रैली की थी. इस रैली में उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधा था.
राहुल ने कहा था कि कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए कभी बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं किया, लेकिन ममता बनर्जी ने ऐसा किया. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि ममता राज्य में वन मैन शो चला रही हैं.
राहुल गांधी ने ममता बनर्जी की सरकार को वनमैन शो करार दिया था.
राहुल गांधी ने ममता बनर्जी की सरकार को वनमैन शो करार दिया था.

इससे पहले पश्चिम बंगाल में बीजेपी के अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर को भी उतरने की अनुमति नहीं मिली थी. उस समय भी प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला दिया था. हालांकि ये तब की बात है जब चुनावों का एलान नहीं हुआ था. इस समय देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू है. पुलिस चुनाव आयोग के अंडर काम कर रही है.
राज्य में इस बार कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के अलावा ममता बनर्जी को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही है.
राज्य में इस बार कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के अलावा ममता बनर्जी को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही है.

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर बीएल मीना ने इस बात की पुष्टि है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी थी. लेकिन इजाजत नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि हमने पुलिस ग्राउंड में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अनुमति नहीं दी है. नियमों के तहत ऐसा किया गया है. हालांकि कांग्रेस कोई और प्लान लेकर हमारे पास नहीं आई.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल पुलिस का कहना है कि जिस मैदान में राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर उतरना था, उस मैदान को चुनाव कर्मचारियों और सीआरपीएफ के वाहनों के लिए पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति देना मुश्किल है. पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं. यहां सभी सात चरणों में मतदान होना है. पहले चरण में 11 अप्रैल को दो सीटों पर करीब 81 फीसदी मतदान हुआ. टीएमसी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 34 सीटें जीती थीं.


सुप्रीम कोर्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड पर मोदी सरकार के दिए तर्क गले नहीं उतरे |दी लल्लनटॉप शो| Episode 194

Advertisement
Advertisement