पीएम की रैली में कहां नजर आए अनंत अंबानी? प्रधानमंत्री मोदी की रैली मुंबई के बांद्रा कुर्ला में थी. इस रैली में अनंत अंबानी आगे की सीट पर बैठे नजर आए. अनंत अंबानी को बैठा देख अगल-बगल के लोग चौकन्ना हो रहे थे. बैठे लोगों को अंदाजा ही नहीं था कि अनंत अंबानी इस तरह से प्रधानमंत्री की रैली में शामिल हो सकते हैं. शुरुआत में कुछ लोग उनको लेकर भ्रम में भी रहे. बाद में लोगों को पता चला कि नहीं सच में ये मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ही हैं. रैली के बाद अनंत अंबानी ने एक मराठी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि,
'मैं यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने आया था. मैं राष्ट्र का समर्थन करता हूं.'क्या किया था मुकेश अंबानी ने? 18 अप्रैल के दिन साउथ मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने एक वीडियो ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उद्योगपति मुकेश अंबानी दिखाई देते हैं. वीडियो ट्वीट में मुकेश अंबानी कहते नजर आते हैं-
अनंत अंबानी. फाइल फोटो. ट्विेटर.
‘मिलिंद इस द मैन फॉर साउथ मुंबई यानी मिलिंद साउथ मुंबई के लिए सही हैं. उन्होंने दस साल यहां का प्रतिनिधित्व किया है. मेरा भरोसा है कि मिलिंद को दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मसलों की गहरी समझ है. मुंबई के छोटे उद्यम हों या बड़े कारोबार, इनका तेजी से बढ़ना जरूरी है, जिससे कि वो युवाओं को रोजगार के नए मौके मुहैया करा सकें.’माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी मिलिंद देवड़ा के लिए इसलिए प्रचार कर रहे हैं क्योंकि दोनों के परिवारों के बीच बहुत पुराने रिश्ते हैं. मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा नेता के साथ-साथ देश के जाने-माने उद्योगपति भी थे. मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी से मुरली देवड़ा के करीबी रिश्ते थे. कहा जाता है कि मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी मुरली देवड़ा को ‘अंकल’ कहकर बुलाते थे. सोशल मीडिया पर क्या खबरें? मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी के अलग-अलग पार्टियों के लिए समर्थन जताने पर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि ये बेहद समझदार लोग हैं. कोई कह रहा है मुकेश अंबानी के घर में असली लोकतंत्र है.
वीडियोः बेगूसराय में सिमरिया गांव के बुजुर्ग कन्हैया तो जवान गिरिराज के साथ क्यों?











