The Lallantop

यूपी का चुनावी सर्वे, जिसे पढ़कर सबके तोते उड़ जाएंगे

नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव में किसे बेहतर मान रही है यूपी की जनता, देखिए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

चुनाव आयोग ने अभी तक यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं की है, लेकिन इससे पहले एबीपी न्यूज, लोकनीति और CSDS का एक चुनावी सर्वे सामने आया है, जिसने मौजूदा वक्त में यूपी की जनता का रुझान बताया है. ये सर्वे सपा में अखिलेश-मुलायम सिंह के बीच कलह साफ़-साफ़ सामने आने से पहले का है.

Advertisement

इस सर्वे के मुताबिक अगर समाजवादी पार्टी में फूट नहीं पड़ती है, तो ये पार्टी 141-151 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी और ऐसे में बीजेपी 125-133 सीटें जीत पाएगी. बीएसपी 93-103 सीटों पर जीत दर्ज कर पाएगी, जबकि कांग्रेस 13-19 सीटों पर सिमट जाएगी.

अगर समाजवादी पार्टी बिखर जाती है और यादव कुनबा अलग-अलग चुनाव लड़ता है, तो बीजेपी 158-168 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी. अखिलेश के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी 82-89 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी, जबकि दूसरे नंबर पर बीएसपी आ जाएगी, जो 110-120 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी. मुलायम के नेतृत्व वाली पार्टी को 9-15 सीटें ही मिलेंगी.

Advertisement

आइए देखें इसके अलावा क्या आंकड़े दिखा रहा है ये सर्वे...

1. एसपी वोटर किसे सीएम देखना चाहते हैं?

अखिलेश: 83% मुलायम: 6% रामगोपाल: 2%

Advertisement

2. कितने लोग चाहते हैं कि अखिलेश की जगह मुलायम सीएम बनें?

मुलायम: 33% अखिलेश: 37%

3. उत्तर प्रदेश के सीएम के तौर पर लोगों की पहली पसंद?

अखिलेश: 28% मायावती: 21% आदित्यनाथ: 4% मुलायम: 3%

4. कितने लोग मानते हैं कि अखिलेश का कार्यकाल मायावती से बेहतर रहा है?

अखिलेश: 41% (दिसंबर, 2016) अखिलेश: 31% (अगस्त, 2016) अखिलेश: 26% (जुलाई, 2013)

5. लोग किसके प्रदर्शन से ज्यादा संतुष्ट हैं?

अखिलेश: 34% नरेंद्र मोदी: 32%

6. समाजवादी पार्टी में झगड़े के लिए जिम्मेदार कौन है?

अखिलेश: 6% शिवपाल: 25%

7. यूपी के अन्य दलित वोटर किस पार्टी के साथ?

एसपी: 16% बीएसपी: 56% बीजेपी: 13% कांग्रेस: 11%

8. यादव वोटर किसके साथ?

एसपी: 75% बीएसपी: 4% बीजेपी: 14% कांग्रेस: 5%

9. सवर्ण वोटर्स किस पार्टी के साथ हैं?

एसपी: 12% बीएसपी: 8% बीजेपी: 55% कांग्रेस: 10%

10. अन्य OBC वोटर किस पार्टी के साथ?

एसपी: 23% बीएसपी: 20% बीजेपी: 34% कांग्रेस: 10%

11. जाटव वोटर किसके साथ है?

एसपी: 7% बीएसपी: 74% बीजेपी: 08% कांग्रेस: 4%

12. मुस्लिम वोटर किसके साथ है?

एसपी: 54% बीएसपी: 14% बीजेपी: 9% कांग्रेस: 7%

13. यूपी में भौगोलिक आधार पर पार्टी का प्रभुत्व: पूर्वी यूपी:

एसपी: 35% बीजेपी: 30% बीएसपी: 18%

14. पश्चिमी यूपी:

बीजेपी: 37% एसपी: 16% बीएसपी: 12%

सर्वे का तरीका: इस सर्वे के लिए एबीपी न्यूज और लोकनीति-सीएसडीएस ने 5 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच यूपी के 65 विधानसभा क्षेत्रों के 5 हजार 932 लोगों से बात की. एबीपी न्यूज ने अपनी वेबसाइट पर ये जानकारी दी है कि यह सर्वे यूरोपियन सोसाइटी फॉर ओपिनियन एंड मार्केटिंग रिसर्च यानी ESOMAR के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया गया.


ये भी पढ़िए:

अखिलेश को वो करना चाहिए जो मऊगंज में कन्हैया ड्रेसेज वालों ने किया था

मुलायम-अखिलेश के झगड़े की 3 कॉन्सपिरेसी थ्योरीज

मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी

अखिलेश, मुलायम को असली झटका तो अब लग सकता है

शिवपाल यादव कल शाम को पत्रकारों के साथ गाना गा रहे थे, आप भी सुनिए

Advertisement