The Lallantop

लखनऊ यूनिवर्सिटी: एग्जाम किसी और का, क्वेश्चन पेपर बंट गया किसी और का

अब परीक्षा रद्द कर दी गई है और लखनऊ यूनिवर्सिटी ने परीक्षा की नई तारीख जारी की है.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर

सोचिए एग्जाम देने जाएं और एग्जाम हॉल में आपको उस सब्जेक्ट का पेपर मिल जाए जिसकी आपने तैयारी ही न की हो तो क्या होगा? वही होगा जो लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुआ. लखनऊ यूनिवर्सिटी में BSc की परीक्षा चल रही थी. 25 अगस्त को BSc, 6th सेमेस्टर का एग्जाम था. लेकिन पेपर था किसी और सब्जेक्ट का और क्वेश्चन पेपर बंट गया किसी और सब्जेक्ट का. परीक्षा देने आए स्टूडेंट हक्के-बक्के रह गए. अब परीक्षा रद्द कर दी गई है और लखनऊ यूनिवर्सिटी की जमकर किरकिरी हो रही है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या है पूरा मामला?

25 अगस्त को फर्स्ट हॉफ में BSc 6th सेमेस्टर के सब्जेक्ट एलिमेंट्स ऑफ रिलेटिवस्टिक और क्लासिकल मैकेनिक्स पेपर-2 का एग्जाम था. लेकिन हुआ ये कि एग्जामिनेशन सेंटर पर सॉलिड स्टेट फिजिक्स का क्वेश्चन पेपर पहुंचा दिया गया. सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंस को सॉलिड स्टेट फिजिक्स- पेपर 3 बांट दिया गया. छात्र अलग पेपर देख हैरान हो गए. जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर हड़बड़ी का माहौल पैदा हो गया. इस मामले के बाद इसे एग्जामिनेशन कंट्रोलर डिपार्टमेंट से क्रॉस वेरिफाई किया. जिसके बाद गड़बड़ी सामने आई.  पेपर कैंसिल किया गया. छात्रों को समझा बुझाकर एग्जाम होल से बाहर भेजा गया.  

क्या है परीक्षा की नई तारीख?

गलत प्रश्न पत्र मिलने के कारण स्टूडेंट परेशान थे. जिसके बाद यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने परीक्षा की नई तारीख जारी की. अब परीक्षा 31 अगस्त सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक होगी. बाकी सभी एग्जाम अपने शेड्यूल से होंगे. 

Advertisement

वीडियो- रंगरूट शो: अग्निपथ पर रोक नहीं, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा पुरानी भर्तियों का स्टेटस

Advertisement
Advertisement