स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (SSC CGL) 2022 की ग्रुप सी और बी में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकारी नौकरी तलाश रहे कैंडिडेट्स के लिये ये एक सुनहरा मौका है. कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. CGL 2022 में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है.
SSC ने CGL 2022 के लिये निकाली 20 हजार से ज्यादा वेकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
टियर 2 एग्जाम के पैटर्न में इस बार बदलाव किया गया है.


SSC CGL 2022 एग्जाम के लिये ग्रुप बी और सी के 20 हजार खाली पद भरे जाएंगे. ये अभी टेंटेटिव है, यानी अभी पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है. इनमें अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट, असिस्टेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, अपर डिवीजन क्लर्क समेत कई पद शामिल हैं. वैकेंसी डिटेल्स जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
SSC CGL एग्जामCGL यानी कि कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम. इसके जरिए अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में बी और सी ग्रेड के अधिकारियों की भर्ती होती है. ये परीक्षा इस साल दो चरणों में होगी. ये चरण हैं टियर- 1 और 2. टियर 1 एग्जाम एक घंटे का होगा. इसमें 200 नंबर के 100 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और इंग्लिश के सवाल पूछे जायेंगे. हर एक सेक्शन से 25 सवाल पूछे जायेंगे.
टियर 2 एग्जाम में इस बार बदलाव किया गया है. इसमें इस बार तीन पेपर होंगे. पेपर 1 में तीन सेक्शन होंगे. लिखित परीक्षा पास करने के लिए कैंडिडेट्स को पेपर 1 के सारे सेक्शन में क्वालिफाई करना होगा.
- सेक्शन 1 में मैथ और रीजनिंग, दोनों के 30-30 सवाल, कुल 180 नंबर
- सेक्शन 2 में इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस, 45 और 25 सवाल, 210 नंबर
- सेक्शन 3 में कम्प्यूटर नॉलेज, 20 सवाल, 60 नंबर. दूसरे सेशन में 15 मिनट का डेटा एंट्री टेस्ट.
टियर 2 के पेपर 2 में स्टैटिस्टिक्स के सवाल पूछे जायेंगे. इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे जो कि 200 नंबर के होंगे. ये पेपर उन कैंडिडेट्स के लिये है जो जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) के पद के लिये अप्लाई करेंगे.
वहीं पेपर 3 उन कैंडिडेट्स के लिये होगा जो असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर या असिस्टेंट अकॉउन्ट्स ऑफिसर के पद के लिये अप्लाई करेंगे. इस पेपर में फाइनेंस और अकाउंट्स से जुड़े सवाल पूछे जायेंगे. इसमें कुल 100 सवाल पूछे जायेंगे जो कि 200 नंबर के होंगे.
फेज 1 एग्जाम दिसंबर में होगाSSC CGL 2022 एग्जाम की फेज 1 परीक्षा दिसंबर के महीने में आयोजित होगी. वहीं फेज 2 एग्जाम के बारे में जानकारी बाद में दी जायेगी.
एलिजिबिलिटी क्या होगी?SSC CGL 2022 एग्जाम के लिये कैंडिडेट्स की उम्र 18-20 साल से 30-32 साल के बीच होनी चाहिये. कैंडिडेट का किसी मान्याता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट होना ज़रूरी है. CGL में अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से उम्र की सीमा भी अलग है, इसे कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर चेक कर सकते हैं.
SSC CGL 2022: ऐसे करें अप्लाईस्टेप 1- SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जायें.
स्टेप 2- अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें.
स्टेप 3- जनरेट हुये रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4- एप्लिकेशन फॉर्म, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें.
स्टेप 5- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें.
रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर
















.webp?width=120)





