The Lallantop

सचिन तेंदुलकर रियल एस्टेट में बढ़ा रहे निवेश, यहां खरीदी ₹70 करोड़ की प्रॉपर्टी

डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि सचिन तेंदुलकर सबसे बड़े 3.09 एकड़ के भूखंड के मालिक बने हैं. अन्य दो संपत्तियों में उनका 50% हिस्सेदारी है. यह जमीन बेचने वालों में नंदन धनंजय मेहता और विवस्वत धनंजय मेहता का नाम दर्ज है.

Advertisement
post-main-image
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग नई दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में एक आलीशान बंगले में रहते हैं (फोटो क्रेडिट: Business Today)

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रियल एस्टेट सेक्टर में अपना निवेश बढ़ाया है. उन्होंने पुणे के पास लोनावला में एक महंगी जमीन खरीदी है. सचिन तेंदुलकर ने 4 सितंबर को रजिस्टर्ड तीन अलग-अलग सेल डीड के जरिये लोनावला के मावल तालुका में 3.86 एकड़ (15,601.78 वर्ग मीटर) जमीन खरीदी है. 

Advertisement

बिजनेस टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रियल एस्टेट डेटा से जुड़ी वेबसाइट Zapkey ने यह जानकारी दी है. बताया गया कि इस जमीन की वैसे तो कुल कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है. इसमें 3.09 एकड़ के एक भूखंड के लिए 63.69 करोड़, दूसरे भूखंड के लिए 4.56 करोड़ और तीसरे भूखंड के लिए 1.75 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. इस प्लॉट में करीब 2,100 वर्ग फुट निर्माण भी है.

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि तेंदुलकर सबसे बड़े 3.09 एकड़ के भूखंड के मालिक बने हैं. अन्य दो संपत्तियों में उनका 50% हिस्सेदारी है. यह जमीन बेचने वालों में नंदन धनंजय मेहता और विवस्वत धनंजय मेहता का नाम दर्ज है. इन लेन-देन पर लगभग 4.20 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क और 90 हजार की रजिस्ट्रेशन फीस अदा की गई है.

Advertisement

लोनावला में खरीदी गई है प्रॉपर्टी के अलावा तेंदुलकर के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में मुंबई की कुछ महंगी प्रॉपर्टीज शामिल हैं. जिस घर में सचिन अभी रहते हैं, वह बांद्रा पश्चिम में पेरी क्रॉस रोड पर स्थित समुद्र के सामने वाला ‘डोराब विला’ है. यह करीब 6,000 वर्ग फुट के भूखंड पर बना एक पांच मंजिला आलीशान घर है. इसे सचिन ने साल 2007 में लगभग 39 करोड़ रुपये में खरीदा था.

ये भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लागत एक लाख से दो लाख करोड़ हुई: रिपोर्ट

Advertisement
इन क्रिकेटरों का भी रियल एस्टेट में मोटा निवेश

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग नई दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में एक आलीशान बंगले में रहते हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बंगले की अनुमानित कीमत लगभग 130 करोड़ रुपये है. इसमें 12 आलीशान कमरे, एक बड़ा बगीचा और एक पार्क है. इस घर का नाम 'कृष्णा' है. यह घर उनकी मां के नाम पर रखा गया है.

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ महीने पहले मुंबई में 2,644 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 18.29 करोड़ रुपये में खरीदा है. यह अपार्टमेंट वर्सोवा के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित गोदरेज स्काईशोर बिल्डिंग में है. इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को हुआ है. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर में यह जानकारी दी गई है.

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने पिछले साल गुरुग्राम में एक महंगा फ्लैट खरीदा था. मनीकंट्रोल में छपी एक रिपोर्ट बताती है कि डीएलएफ के सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट 'द डहेलिया' में उन्होंने 69 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा था.

वीडियो: मुंबई में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से पकड़े गए दो संदिग्ध कौन थे?

Advertisement