मध्य प्रदेश के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने अपने एक भाषण में कहा कि ‘अस्पताल की मोर्चरी में ‘सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी के साथ रेप’ किया जाता है.’ हालांकि, विधायक ने अपने इस पर कोई भी सबूत नहीं पेश किया है और न ही उनके इन आरोपों की कोई पुष्टि हुई है.
'सुंदर महिला के शव से भी रेप होता है', कांग्रेस विधायक के अस्पताल पर गंभीर आरोप
Congress MLA Abhay Mishra ने SGMH Hospital पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल की Mortuary में 'सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी के साथ रेप' किया जाता है. साथ ही उनके परिवार को Mortuary के बाहर खड़ा रहने के लिए पैसे देने पड़ते हैं.

संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (SGMH) पर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी को लेकर कई तरह के आरोप लग रहे हैं. इंडिया टुडे से जुड़े विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल की इन अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं. इनमें कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा भी शामिल हुए. मंगलवार, 8 सितंबर को कांग्रेस विधायक जयस्तंभ चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान लोगों से बात करते हुए मंच से उन्होंने कहा,
‘संजय गांधी हॉस्पिटल में अगर कोई सुंदर महिला एक्सपायर करती है और पोस्टमॉर्टम के समय उसके घर-परिवार के लोग खड़े नहीं रहते, तो डेड बॉडी के साथ वहां रेप किया जाता है.’
अभय मिश्रा ने अपने भाषण में यह भी आरोप लगाया कि मृतकों के परिजनों को मोर्चरी के बाहर खड़े रहने के लिए ‘पैसा देना पड़ता है’. हालांकि, कांग्रेस विधायक की ओर से इन आरोपों को लेकर कोई भी सबूत नहीं पेश किया गया है. उनके इस बयान के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है.
हाल ही में 25 साल की प्रेग्नेंट कल्पना मिश्रा को उनकी पहली डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया था. लेकिन डिलीवरी के बाद उनकी और उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई. इसके बाद से मृतक के परिजन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस विधायक भी शामिल हुए.
मामले में कार्रवाई करते हुए 2 डॉक्टरों और 2 नर्सिंग स्टाफ को सस्पेंड कर दिया गया था. साथ ही पूरे वाकये की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश जारी किया गया. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल पर एक जिंदा मरीज को मृत घोषित करने का आरोप भी लगा है.
यह भी पढ़ें: 'दुनिया का बदला नक्शा मंजूर, लेकिन...', कश्मीर-लद्दाख पर भारत ने साफ बात समझा दी
इसके अलावा एक युवक ने भी अस्पताल पर आरोप लगाया है. युवक के मुताबिक, उसे कुत्ते ने काटा था, लेकिन अस्पताल में उसे सांप काटने के बाद लगाए जाने वाला इंजेक्शन लगा दिया. बाद में शिकायत करने पर उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया.
वीडियो: इंडोनेशिया-मलेशिया के जंगलों से 4 हजार किमी दूर ओडिशा कैसे पहुंचे 5 नन्हे ओरंगुटान?












