The Lallantop

भयंकर महंगा हो सकते हैं सोना और चांदी, फेस्टिव सीजन से पहले सरकार देगी झटका?

भारत में सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद आम लोगों के बीच इसका आकर्षण बरकरार है. हालांकि, अब फेस्टिव सीजन से पहले ऐसी खबर आ रही है कि सोने-चांदी के खरीदारों को झटका लग सकता है. आने वाले दिनों में इन धातुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं.

Advertisement
post-main-image
साल 2017 में सोने पर 3% आईजीएसटी छूट लागू की गई थी (Courtesy: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जीएसटी फिटमेंट कमेटी ने सोना, चांदी और प्लेटिनम के आयात पर 3% आईजीएसटी छूट खत्म करने की सिफारिश की है, जिससे इन धातुओं पर पुनः 3% टैक्स लागू होगा।
  • 2017 में सोने के आयात को बढ़ावा देने के लिए 3% आईजीएसटी छूट लागू की गई थी, जो बैंकों और नॉमिनेटेड एजेंसियों के लिए व्यापार को आसान बनाती थी।
  • आईजीएसटी छूट समाप्त होने से बैंकों और ज्वेलर्स का वर्किंग कैपिटल बढ़ सकता है और त्योहारी सीजन में धातुओं की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

सोने-चांदी खरीदने के लिए इंतजार कर रहे लोगों को झटका लग सकता है. जीएसटी फिटमेंट कमेटी ने बैंकों और कुछ नॉमिनेटेड एजेंसियों ने सोना, चांदी और प्लेटिनम आयात पर 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स (IGST) पर छूट खत्म करने की सिफारिश की है. बिजनेस टुडे की एक खबर में यह जानकारी दी गई है. इस खबर में बताया गया है कि जीएसटी काउंसिल की सिफारिश के बाद साल 2017 में सोने पर 3% आईजीएसटी छूट लागू की गई थी. इसका मकसद कीमती धातुओं का आयात करने वाले बैंकों और एजेंसियों के लिए बिजनेस को आसान बनाना था. बाद में इसे चांदी और प्लेटिनम के आयात पर भी लागू कर दिया गया.

Advertisement
अभी सोने के आयात के लिए लाइसेंस जरूरी 

फिलहाल सोने के आयात पर प्रतिबंध है. इसका मतलब ये हुआ कि कोई आदमी या कंपनी अपनी मर्जी से सोने का आयात नहीं कर सकती. इसके लिए सरकार की मंजूरी जरूरी होती है. नियमों के तहत बैंक और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से नॉमिनेटेड एजेंसियां ही ऐसा कर सकती हैं. इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स) के जरिये एलिजिबल ज्वेलर्स ही सोने का आयात कर सकते हैं. इसके अलावा, भारत-यूएई समझौते के तहत मिले विशेष कोटा वाली कंपनियां/संस्थाएं विदेश से सोना आयात कर सकती हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक सोने और चांदी के आयात के लिए एलिजिबल बैंकों की लिस्ट 31 मार्च, 2026 तक वैलिड थी. डीजीएफटी ने 17 अप्रैल 2026 को एक सूचना जारी कर 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 की अवधि के लिए बैंकों की लिस्ट का नोटिफिकेशन जारी किया था. हालांकि, संबंधित जीएसटी छूट अधिसूचना को डीजीएफटी की नई सूची के हिसाब से अपडेट नहीं किया गया था.

Advertisement

फिटमेंट कमेटी के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 से बैंकों को आईजीएसटी छूट उपलब्ध नहीं है. सूची 15 के तहत आने वाली नामित एजेंसियों के लिए यह छूट लागू रहेगी. समिति ने अब सूची 13, 14 और 15 के अंतर्गत आने वाले बैंकों और नामित एजेंसियों ने सोने, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर आईजीएसटी छूट खत्म करने की सिफारिश की है. छूट वापस लेने के बाद सोने-चांदी और प्लेटिनम के आयात पर 3% आईजीएसटी लगेगा.

ये भी पढ़ें: गोल्ड खरीदो, होगी बढ़िया कमाई... सोना सस्ता होने पर बोली ये कंपनी, पर एक चेतावनी के साथ

सोना-चांदी होंगे और महंगा?

फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर आरमनी (RMoney) की सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट एंड रिसर्च मैनेजर मौमिता सामंता ने लल्लनटॉप से इस पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि सोने-चांदी और प्लेटिनम के आयात पर फिर से 3% आईजीएसटी लागू होने से बैंकों और ज्वेलर्स की की वर्किंग कैपिटल बढ़ सकती है. 

Advertisement

इसके चलते त्योहारी सीजन पर मांग बढ़ने से भारत में सोने पर प्रीमियम बढ़ सकता है. इससे कुछ समय के लिए इन धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि, उनका कहना है कि फिटमेंट कमेटी ने ये भी कहा है कि बैंक और नामित एजेंसियां ​​भुगतान किए गए आईजीएसटी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करने की पात्र होंगी. 

वीडियो: राहुल गांधी का ऑफर, अभिजीत दिपके का इनकार, सीजेपी-कांग्रेस के बीच विवाद क्या है?

Advertisement