नवरात्रि से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बेतहाशा तेजी दिख रही है. शुक्रवार (9 अक्टूबर) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर दोपहर 2 बजे के आसपास सोने का दिसंबर वायदा करीब 2010 रुपये उछलकर 1 लाख 51 हजार 620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. दिसंबर 2026 डिलीवरी के लिए एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा भाव 1,600 रुपये बढ़कर 2,25,651 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.
फेस्टिव सीजन से पहले बेतहाशा महंगा हो रहा सोना-चांदी, क्या 2 लाख पार जाएगा गोल्ड?
अमेरिकी डॉलर में नरमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार ही गोल्ड प्राइस पर भी पड़ रहा है. शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. फेस्टिव सीजन में खरीदारी का मन बना रहे लोगों को झटका लगा है.

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1.4% बढ़कर 4,190.57 डॉलर प्रति औंस हो गई. दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स गोल्ड का वायदा भाव 1.4% चढ़कर 4,215.30 डॉलर पर पहुंच गया. अन्य धातुओं में, हाजिर चांदी 1.5% बढ़कर 60.22 डॉलर हो गई. प्लेटिनम 2.7% बढ़कर 1,677.80 डॉलर हो गया. पैलेडियम 3.3% बढ़कर 1,159.70 डॉलर हो गया.
ये भी पढ़ें: गोल्ड खरीदो, होगी बढ़िया कमाई... सोना सस्ता होने पर बोली ये कंपनी, पर एक चेतावनी के साथ
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में नरमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हुई है. इस वजह से इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार 9 अक्टूबर को सोने की कीमतों में 1% से ज्यादा की तेजी आई है. अमेरिकी डॉलर थोड़ा नरम हुआ है. इससे दूसरे करेंसी होल्डर्स के लिए डॉलर के मूल्य पर सोने की कीमत अधिक हो गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा. दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए सार्थक बातचीत चल रही है. साथ ही मिडिल ईस्ट से सप्लाई संबंधी चिंताओं में कुछ कमी आने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई. इसके अलावा, अमेरिका में लंबी अवधि के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में कुछ नरमी आई है. इन सबका असर सोने की कीमतों पर नजर आ रहा है.
वीडियो: सीजेपी प्रदर्शन के पहले दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ तैयारी, जानिए क्या-क्या होगा?












