The Lallantop

महीनेभर में 35% उछला इस कंपनी का शेयर, ट्रेडिंग से पहले एक्सपर्ट की राय जान लें?

​PC Jeweller share price: लगातार तीन कारोबारी सत्रों से पीसी ज्वेलर कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही है. महीने भर में कंपनी के शेयर्स में 35% तक का उछाल देखा गया है. अगर खरीदने-बेचने का मन बना रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स की राय जान लें.

Advertisement
post-main-image
विदेशी संस्थागत निवेशक भी कंपनी के शेयरों की खरीद बढ़ा रहे हैं (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पीसी ज्वेलर के शेयर 7 सितंबर को बीएसई पर इंट्राडे कारोबार में 15% तक बढ़ गए, जो लगातार तीसरे कारोबारी सत्र की तेजी थी और महीनेभर में 35% से अधिक की वृद्धि दर्शाती है।
  • कंपनी ने कर्ज मुक्त होने के लिए कई बैंकों के बकाया लोन समय से पहले चुका दिया है, जिससे निवेशकों में कंपनी की वित्तीय स्थिति को लेकर विश्वास बढ़ा है।
  • कर्ज चुकाने के बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और इसके कारण शेयरों की वैल्यूएशन में सुधार होने के साथ भविष्य में शेयर कीमतों में वृद्धि की संभावना बनी रहेगी।

पीसी ज्वेलर के शेयर चर्चा में हैं. 7 सितंबर को बीएसई पर इंट्राडे कारोबार में पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर की कीमत में 15% की तेजी आई. यह तेजी इसलिए हैरान करने वाली थी क्योंकि शेयर बाजार आज शुरुआत से ही काफी गिरावट के साथ खुला. वहीं, पीसी ज्वेलर का शेयर 11.90 रुपये के सोमवार को पिछले बंद भाव (शुक्रवार) के मुकाबले 12.12 रुपये पर खुले. इसी के साथ इंट्रा डे में 14.7% की उछाल के साथ 13.65 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. यह तीसरा कारोबारी सत्र है जिसमें लगातार बढ़त जारी है.

Advertisement
महीनेभर में 35% उछला PC Jeweller shares का भाव

मिंट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पीसी ज्वेलर के शेयरों में हाल ही में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. पिछले एक महीने में इस ज्वेलरी कंपनी के शेयरों में 35% से ज्यादा का उछाल आया है. वहीं, इस साल की शुरुआत से अब तक पीसी ज्वेलर के शेयरों में 43% का इजाफा हुआ है.  

इस साल 30 मार्च को पीसी ज्वेलर का शेयर 7.45 रुपये पर 52-सप्ताह के निचले स्तर तक आ गया था. पिछले साल 17 सितंबर को पीसी ज्वेलर ने 15.38 रुपये के 52-सप्ताह की ऊंचाई को छुआ था. मंथली आधार पर देखें तो यह इस साल जुलाई से हरे निशान में है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट, ये शेयर तो औंधे मुंह गिरे

पीसी ज्वेलर के शेयरों में उछाल क्यों आ रहा है?

रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने डेट फ्री (कर्ज मुक्त) होने और फंड जुटाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. इसे हाल ही में कंपनी के शेयर में आई तेजी का कारण माना जा सकता है. 3 सितंबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में पीसी ज्वेलर ने 30 सितंबर 2024 के सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत एक और बैंक का पूरा कर्ज चुकाने की पुष्टि की है. 

पीसी ज्वेलर ने आगे कहा, "इस कर्ज को चुकाने के बाद कंपनी ने अब 14 में से 9 बैंकों का पूरा बकाया लोन चुका दिया है. सभी कर्जों की अदायगी निर्धारित समय सीमा से पहले हो गया है. इसके अलावा, कंपनी ने बाकी 5 बैंकों के 96% से अधिक बकाया कर्जों का भी भुगतान कर दिया है."

Advertisement

पीसी ज्वैलर ने कहा, "कंपनी बाकी 5 बैंकों के बकाया 4% से कम लोन का भुगतान करने और इसी महीने कर्ज मुक्त होने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है. इसके बाद कंपनी की बैलेंस शीट और वित्तीय स्थिति में काफी मजबूती आएगी."

पीसी ज्वेलर्स का वित्तीय प्रदर्शन

पीसी ज्वेलर ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ग्राहकों की बढ़ती मांग के बीच अच्छा प्रदर्शन किया है. इस तिमाही के दौरान इसका कुल रेवेन्यू (ग्रुप की कंपनियों की कुल कमाई) सालाना आधार पर लगभग 21% बढ़कर 877  करोड़ रुपये हो गया. नेट प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 81% बढ़कर 260 करोड़ रुपये हो गया.

ये भी पढ़ें: निफ्टी में इस साल 7% की गिरावट, शेयर बाजार में फायदा कमाने का समय आ गया?

निवेशकों को क्या सलाह है?

वीके वेल्थवाइज के रिसर्च एनालिस्ट सीए वत्सल खेमका लल्लनटॉप से बातचीत में कहते हैं कि कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी से पता चलता है कि कंपनी ने तेजी से अपना कर्ज घटाया है. कंपनी के मुनाफे में भी सुधार हो रहा है. इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशक भी कंपनी के शेयरों की खरीद बढ़ा रहे हैं. दिसंबर 2025 में विदेशी निवेशकों की होल्डिंग करीब 6% थी. जून 2026 में बढ़कर 12.15% पहुंच गई.

उनका कहना है कि अगर कंपनी अपना बाकी कर्ज भी समय से चुका देती है तो इससे कंपनी की वैल्यूएशन में इजाफा हो सकता है.  वत्सल खेमका मानते हैं कि PC Jeweller टर्नअराउंड स्टॉक के तौर पर उभर रहा है. उनका कहना है कि लंबी अवधि के नजरिए से कंपनी के शेयर के लिए 10-11 रुपये का स्तर काफी महत्वपूर्ण जोन माना जा सकता है. वहीं, मजबूत फंडामेंटल को देखते हुए और भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटती है, तो पीसी ज्वेलर का शेयर के 20 रुपये या उससे ऊपर जाने की संभावना भी है. 

वीडियो: ईशान किशन ने मोहम्मद शमी की वापसी पर क्या कह दिया?

Advertisement