प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Georgia Meloni) को टॉफियां दी हैं. इसके बाद से पार्ले नाम की कंपनी के शेयर आसमान छूने लगे. इसकी वजह रही कि जो मेलोडी टॉफी मोदी ने मेलोनी को दी थी, उस पर 'पार्ले' लिखा था.
PM मोदी और मेलोनी का टॉफी वीडियो देख 'पार्ले' में निवेश करने वालों का पोपट हो गया
मेलोडी टॉफी पार्ले प्रोडक्ट्स नाम की कंपनी बनाती है. ये वही कंपनी है जो पार्ले जी, मोनाको, क्रैकजैक वाले बिस्कुल और मैंगो बाइट, पॉपिन्स जैसी टॉफियां भी बनाती है. टॉफी बनाने वाली पार्ले कंपनी इसी कैटेगरी में आती है.


फिर क्या था. शेयर मार्केट में लिस्टेड पार्ले इंडस्ट्रीज कंपनी की तो चांदी हो गई. कंपनी के शेयर 5 फीसदी चढ़कर 5 रुपये 25 पैसे पर पहुंच गए. यानी एक हफ्ते में कंपनी के शेयर में तकरीबन 7 फीसदी की बढ़त हुई. लेकिन तभी पता चला कि ये कंपनी तो टॉफी बनाती ही नहीं है. और जो पार्ले कंपनी टॉफी बनाती है, वो शेयर मार्केट में लिस्टेड ही नहीं है.
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेलोडी टॉफी ‘पार्ले प्रोडक्ट्स’ नाम की कंपनी बनाती है. ये वही कंपनी है जो पार्ले जी, मोनाको, क्रैकजैक वाले बिस्कुल और मैंगो बाइट, पॉपिन्स जैसी टॉफियां भी बनाती है. टॉफी बनाने वाली पार्ले कंपनी इसी कैटेगरी में आती है. पार्ले प्रोडक्ट्स एक प्राइवेट कंपनी है जो शेयर मार्केट में लिस्टेड नहीं है.
पार्ले प्रोडक्ट्स एक FMCG यानी ‘फास्ट मूविंग कन्ज्यूमर गुड्स’ कंपनी है. एफएमसीजी वे प्रोडक्ट्स होते हैं जो तेजी से बिकते हैं. कम पैसे में मिल जाते हैं लेकिन इनकी कंपनियों को भारी टर्नओवर आता है. दूध, च्युइंग गम, फ्रूट्स, सब्जियां, टॉयलेट पेपर, सोडा, बीयर और एस्पिरिन जैसी बिना डॉक्टर की पर्ची के मिलने वाली दवाएं इन्हीं प्रोडक्ट्स में आती हैं. वहीं, पार्ले इंडस्ट्रीज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्टेड एक अलग यूनिट है और इसका मेलोडी टॉफी के साथ कोई सीधा व्यापारिक संबंध भी नहीं है.
लेकिन ऐसा लगता है कि रिटेल इन्वेस्टर्स और अन्य ट्रेडर्स ने ‘पार्ले’ नाम को वायरल मेलोडी टॉफी से जोड़ लिया और पार्ले नाम की जो कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड थी, उसके शेयर खरीदने की होड़ लगा दी.
क्यों वायरल हो रहा पार्ले की मेलोडी?ये कहानी इटली में शुरू होती है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. इसके बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें पीएम मोदी के साथ पीएम मेलोनी भी दिखती हैं. मेलोनी बताती हैं कि पीएम मोदी उनके लिए एक गिफ्ट लेकर आए हैं. फिर वो गिफ्ट दिखाती हैं जो मेलोडी कैंडीज यानी चॉकलेट वाली टॉफी का एक पैकेट था. बाद में मेलोनी ने इस वीडियो क्लिप को X पर शेयर किया और लिखा- ‘उपहार के लिए धन्यवाद.’
यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों ने इसे देखा और रिएक्शन्स दिए.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की जुगलबंदी को सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ (Melodi) नाम से खूब सेलिब्रेट किया जाता है. यह दोनों प्रधानमंत्रियों के नाम के अक्षरों को मिलाकर बनाया गया शब्द है, जो अक्सर दोनों की हर मुलाकात पर वायरल होता है. ये शब्द तब और पॉपुलर हो गया था, जब जॉर्जिया मेलोनी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था. पार्ले की चॉकलेट वाली टॉफी का नाम भी यही (Melody) है.
वीडियो: कर्नाटक के बादामी गुफा मंदिर में मुस्लिम महिला के साथ क्या हुआ? वीडियो वायरल


















