नीट (NEET) परीक्षा के पेपर लीक के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान कई दिनों से चर्चा में हैं. उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में देशव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच इंटरनेट और सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री के बारे में जानने के लिए खूब सर्च भी किया जा रहा है. उनकी पढ़ाई, डिग्री से लेकर लोग संपत्ति भी खूब सर्च कर रहे हैं.
कितनी है शिक्षा मंत्री की संपत्ति? जानें प्लॉट, खेत या म्युचुअल फंड... कहां लगाया धर्मेंद्र प्रधान ने पैसा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने एफडी , म्यूचुअल फंड और जमीन वगैरा में काफी पैसा लगा रखा है. शिक्षा मंत्री फिलहाल प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स के निशाने पर हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने प्रॉपर्टी में अच्छा खासा निवेश किया है.

छात्रों के गुस्से और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल से भड़के इस आंदोलन के बीच अब कई लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि धर्मेन्द्र प्रधान के पास कितना पैसा है? लोग जानना चाहते हैं कि उनके पास कितना संपत्ति है. बिजनेस टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में धर्मेन्द्र प्रधान के चुनावी हलफनामों के आधार पर उनकी कुल संपत्तियों के बारे में जानकारी दी है.
सालाना कमाई और कुल संपत्ति?साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पेश हलफनाफे के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में धर्मेंद्र प्रधान की सालाना कमाई 12 लाख 75 हजार रुपये बताई गई. वहीं, शिक्षा मंत्री की तरफ से घोषित कुल संपत्ति 6 करोड़ 92 लाख रुपये है. वहीं उन पर लाखों की देनदारी भी है.
हलफनामे में बताया गया है कि धर्मेंद्र प्रधान के पास करीब 35 हजार रुपये कैश था. वहीं, हलफनामे के अनुसार, उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर प्रधान की उसी वित्तीय वर्ष में सालाना कमाई 49 लाख 92 हजार रुपये थी. उनकी पत्नी के पास 40 हजार कैश उनके दो बच्चों के पास क्रमशः 10,000 रुपये और 7,000 रुपये कैश है. इस तरह से कुल मिलाकर उनके पूरे परिवार के पास 97 हजार रुपये नगद था.
ये भी पढ़ें: अब शुरू होगी अडानी एयरलाइंस? इंडिगो-एयर इंडिया का दबदबा खत्म करने की तैयारी
बैंक में कितना पैसा जमा और कितना कर्ज?हलफनामे में बताया गया है कि शिक्षा मंत्री और उनके परिवार के बैंक डिपॉजिट, पीपीएफ, फिक्स्ड डिपॉजिट और बाकी निवेश मिलाकर लगभग 2 करोड़ 47 लाख रुपये हैं. धर्मेन्द्र प्रधान ने म्यूचुअल फंड में भी अच्छा खासा पैसा निवेश कर रखा है. उनका उस वक्त म्यूचुअल फंड का में किया गया निवेश 80 लाख 40 हजार रुपये था . साल 2024 तक उन्होंने 67 लाख 72 हजार रुपये की बीमा पॉलिसियां चला रखी हैं.
शिक्षा मंत्री की तरफ से चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में बताया गया है कि उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक से 31 लाख 38 हजार रुपये का कर्ज ले रखा है. वहीं, धर्मेन्द्र प्रधान ने अपनी पत्नी मृदुला ठाकुर को 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी दे रखा है.
उन्होंने अपने पिता डॉ. देबेंद्र प्रधान को 5 लाख रुपये का लोन दे रखा है. उन्होंने अपने साली माधुरी ठाकुर को 5 लाख रुपये लोन और अपनी एक और रिश्तेदार डॉ. मंजुरी ठाकुर को 2 लाख रुपये का कर्ज दिया है. इस प्रकार उनके द्वारा बाटा गया कुल लोन 22 लाख रुपये है. इससे उनकी कुल देनदारी 53.38 लाख रुपये हो जाती है.
ये भी पढ़ें: सर्विस चार्ज के लिए ग्राहक के परिवार को बनाया बंधक, दिल्ली के पॉश रेस्टोरेंट पर लगा जुर्माना!
घर से लेकर जमीन तक …अपने हलफनामे में धर्मेन्द्र प्रधान ने ओडिशा में 12 लाख रुपये की कृषि भूमि और 20 लाख 50 हजार रुपये की गैर-कृषि भूमि घोषित की है. धर्मेन्द्र प्रधान और उनकी पत्नी के पास लगभग 1.98 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्तियां भी हैं. इनमें गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक अपार्टमेंट और भुवनेश्वर में एक अन्य आवासीय संपत्ति शामिल है.
कार और सोना कितना है?धर्मेन्द्र प्रधान के पास 2011 मॉडल की होंडा सिटी कार है . उनकी पत्नी के पास कई कामर्शियल वाहन हैं. उन्होंने साल 2024 तक 200 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी घोषित की है. इसकी कीमत उस वक्त यानी 2024 में 13.5 लाख रुपये बताई गई थी.
वहीं, उनकी पत्नी ने 500 ग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी घोषित की. इसकी कीमत 35 लाख रुपये है. उनके पास लगभग 6 लाख रुपये की अन्य संपत्ति भी है. इसमें 2 लाख रुपये का कंप्यूटर और 4 लाख रुपये के होम अप्लाइंसेज शामिल हैं.
वीडियो: प्रधानमंत्री मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान पर क्या कहा?













