The Lallantop

नायरा कंपनी 9 अप्रैल से वडीनार रिफाइनरी बंद कर देगी, क्या पेट्रोल-गैस की किल्लत होने वाली है?

आने वाले हफ्तों में भारत में ईंधन की सप्लाई पर कुछ दबाव पड़ सकता है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट बताती है कि भारत की दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी नायरा एनर्जी, 9 अप्रैल से गुजरात स्थित अपनी वडीनार रिफाइनरी को रखरखाव के लिए बंद करने जा रही है. इससे तेल और गैस की सप्लाई में कमी आ सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि खासतौर से एलपीजी की सप्लाई पर असर पड़ सकता है.

Advertisement
post-main-image
4 लाख बैरल रोजाना की क्षमता वाली वडीनार रिफाइनरी लगभग 35 दिनों तक बंद रहने की आशंका है (फोटो क्रेडिट: India Today )

आने वाले हफ्तों में भारत में ईंधन की सप्लाई पर कुछ दबाव पड़ सकता है. इंडिया टुडे की एक खबर में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि भारत की दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी नायरा एनर्जी 9 अप्रैल से गुजरात स्थित अपनी वडीनार रिफाइनरी को रखरखाव के लिए बंद करने जा रही है. इससे तेल और गैस की सप्लाई में कमी आ सकती है. रिपोर्ट में बताया गया कि खासतौर से एलपीजी की सप्लाई पर असर पड़ सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
35 दिन बंद रहेगी वडीनार रिफाइनरी

रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 लाख बैरल रोजाना की क्षमता वाली वडीनार रिफाइनरी लगभग 35 दिनों तक बंद रहने की आशंका है. इससे भारत की कुल रिफाइनिंग क्षमता का लगभग 8% हिस्सा अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकता है. वैसे तो ये रिफाइनरी के सालाना मेंटेनेंस का काम पिछले साल के लिए तय किया गया था, लेकिन इसे स्थगित करना पड़ा. यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के पिछले साल मेंटेनेंस के काम आने वाले जरूरी प्रमुख उपकरणों की व्यवस्था करना कंपनी के लिए मुश्किल हो गया था.

पश्चिम एशिया में युद्ध से गैस की सप्लाई पर असर 

रॉयटर्स की रिपोर्ट बताती है कि एशिया में जारी युद्ध के बीच ये वडीनार रिफाइनरी अस्थायी रूप से बंद होना काफी मायने रखता है. युद्ध के चलते दुनियाभर में पहले से ही तेल और गैस की सप्लाई को लेकर परेशानी जारी है. अब नायरा की ये रिफाइनरी और परेशानी पैदा कर सकती है. करीब 35 दिन के लिए बंद होने से भारत में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी के आयात पर दबाव बढ़ गया है. एक प्रमुख रिफाइनरी के बंद होने से, घरेलू ईंधन सप्लाई खासतौर रूप से खाना पकाने की गैस की आपूर्ति को लेकर कुछ दिनों के लिए चिंता बढ़ सकती हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बीयर और बोतलबंद पानी पीने वालों को ईरान युद्ध परेशान करने वाला है?

सरकारी ऑयल कंपनियों ने टाला मेंटेनेंस का काम

हालांकि, एक राहत की खबर है भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने मेंटेनेंस वाला काम फिलहाल रोकने का फैसला किया है. रॉयटर्स की एक अन्य रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया कि भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपनी रिफाइनरीज के रखरखाव के लिए होने वाले शटडाउन को स्थगित कर दिया है.  

इसकी वजह ये है कि भारत में ईंधन की मांग को पूरा करने में और परेशानी न उठानी पड़े. जिन कंपनियों ने रखरखाव का काम रोकने का फैसला किया है उनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन  (IOC) और भारत पेट्रोलियम निगम (BPCL) वगैरा शामिल हैं. केंद्रीय तेल मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि कुछ कंपनियां ऐसी थीं जिन्होंने नियमित रखरखाव के लिए अपनी कुछ रिफाइनरियों में इकाइयों को बंद करने की योजना बनाई थी.

Advertisement

वीडियो: ट्रंप स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोलने की धमकी देते हुए गाली-गलौज पर उतर आए!

Advertisement