The Lallantop

मारुति सुजुकी ने कारों की कीमत बढ़ाई, इस तारीख से पहले खरीद लें तो अच्छा

कंपनी का कहना है कि इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी होने और महंगाई के दबाव के कारण वह जल्दी ही अपनी कारों के दाम बढ़ा देगी.

Advertisement
post-main-image
कंपनी का कहना है कि उसकी लागत बढ़ी है. (फोटो क्रेडिट: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मारुति सुजुकी ने 1 जून 2026 से अपनी कारों के दाम 30,000 रुपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया है, यह घोषणा कंपनी ने 21 मई को कर दी है।
  • कारों के दाम बढ़ने का कारण इनपुट लागत में निरंतर वृद्धि और महंगाई के दबाव को बताया गया है, जिसके चलते कंपनी को कीमतें बढ़ानी जरूरी हो गई हैं।
  • कारों की कीमत बढ़ने से ग्राहकों पर असर पड़ेगा और कंपनी की बिक्री रणनीति में बदलाव हो सकता है, जिसका प्रभाव आगामी वित्तीय परिणामों पर देखा जाएगा।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत में अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है. कंपनी ने 21 मई को इसी घोषणा कर दी. उसने बताया कि गाड़ियों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की वृद्धि करेगी. 

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का कहना है कि इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी होने और महंगाई के दबाव के कारण वह 1 जून 2026 से अपनी कारों के दाम बढ़ा देगी.

मारुति सुजुकी ने कारों के दाम बढ़ाए

मारुति सुजुकी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कहा, "पिछले कुछ महीनों से, कंपनी कटौती के उपायों से लागत के असर को जितना संभव हो सके कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. हालांकि, महंगाई का दबाव काफी बढ़ चुका है. इसलिए कंपनी को बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा खरीदारों पर डालना होगा."

Advertisement

ये भी पढ़ें: E100 फ्यूल आ रहा है, सरकार की बड़ी तैयारी, कमर कस लीजिए

फरवरी में भी कंपनी ने संकेत दिए थे कि स्टील और दूसरी कमोडिटी की बढ़ती कीमतों का असर कार बनाने की लागत पर पड़ रहा है. हालांकि कंपनी लागत कम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन बढ़ते खर्च की वजह से कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है. इस साल की शुरुआत में Maruti Suzuki ने कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला करीब 15-20 दिनों के लिए टाल दिया था.

दरअसल, सितंबर 2025 में गुड्स एवं सर्विसेज टैक्स (GST दरों) में कटौती के बाद कंपनी ने एंट्री-लेवल छोटी कारों की कीमतें कम कर दी थीं. कंपनी ने सिर्फ टैक्स में मिली राहत का फायदा ही ग्राहकों को नहीं दिया, बल्कि उससे ज्यादा कीमत घटाकर कारों को और किफायती बनाने की कोशिश की. लेकिन अब उसके लिए ये सब मुश्किल हो रहा है.

Advertisement

Maruti Suzuki ने इस दौरान Alto K10, S-Presso, Celerio और Wagon-R जैसी छोटी कारों के दाम कम किए थे, ताकि पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके और बिक्री बढ़ाई जा सके. जनवरी 2025 में, कंपनी ने लागत बढ़ने के कारण अलग अलग मॉडल के आधार पर अपनी सभी कारों की कीमतों में 1,500 रुपये से 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी.

वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी के Insta पर 11 मिलियन फॉलोवर, BJP को पछाड़ा

Advertisement