एसेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने का सीजन शुरू हो चुका है. आयकर विभाग ने आधिकारिक तौर इसकी शुरुआत कर दी है. बिजनेस टुडे की एक खबर में बताया गया है कि आयकर विभाग ने अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर ITR-1 और ITR-4 के लिए ऑनलाइन फाइलिंग और एक्सेल सुविधा उपलब्ध करा दी है. उम्मीद है कि इस कदम से नौकरी करने वाले लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने में जल्दी शुरुआत करने का मौका मिलेगा.
इनकम टैक्स रिटर्न भरने का सीजन शुरू, जरूरी डॉक्यूमेंट्स जान लीजिए नहीं तो फंसेगे
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 22 मई को X पर एक पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी. इसमें कहा गया है कि टैक्सपेयर अब ITR-1 और ITR-4 प्रपत्रों के लिए एक्सेल यूटिलिटी और ऑनलाइन फाइलिंग सुविधाओं दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं.


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 22 मई को X पर एक पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी. इसमें कहा गया है कि टैक्सपेयर अब ITR-1 और ITR-4 प्रपत्रों के लिए एक्सेल यूटिलिटी और ऑनलाइन फाइलिंग सुविधाओं दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मिडिल क्लास की ऐसी नौबत कैसे आ गई? सोना गिरवी रखकर 19 लाख करोड़ का कर्ज लिया
ITR-1 और ITR-4 में क्या अंतर है?ITR-1 को ‘सहज’ के नाम से भी जाना जाता है. यह मुख्य रूप से ऐसे वेतनभोगी कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले लोगों के लिए है, जिनकी सालाना कुल आय 50 लाख रुपये से कम होती है. यह फॉर्म वेतन या पेंशन, एक घर और ब्याज आय जैसे अन्य स्रोतों से आय अर्जित करने वाले व्यक्तियों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है.
वहीं, ITR-4 को ‘सुगम’ फॉर्म भी कहते हैं. यह छोटे कारोबारियों, फ्रीलांसरों और प्रोफेशनल्स के लिए होता है जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक होती है. आइए जानते हैं ITR फाइलिंग के लिए जरूरी कागज पत्रों की सूची क्या है.
- इनकम टै्क्स भरने के लिए लिए PAN सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है.
- ITR फाइल करते समय PAN नंबर देना अनिवार्य होता है.
- इसके जरिए इनकम टैक्स विभाग आपकी वित्तीय जानकारी ट्रैक करता है.
- गलत PAN देने पर रिटर्न रिजेक्ट हो सकता है. पैन को आधार से लिंक होना भी जरूरी है.
2-आधार कार्ड-पैन की तरह आधार भी इनकम टैक्स ITR फाइलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज है.
-आधार के जरिए टैक्सपेयर की पहचान सत्यापित की जाती है.
-ई-वेरीफिकेशन में भी आधार OTP का इस्तेमाल होता है.
-PAN-आधार लिंक न होने पर रिटर्न प्रोसेस में दिक्कत आ सकती है.
ये भी पढ़ें: दूध और ब्रेड हुआ महंगा, अब बिस्कुट के भी बढ़ेंगे दाम, समझ लें महंगाई का पूरा गणित
3 -Form 16 और सैलरी स्लिपसैलरीड कर्मचारियों के लिए Form 16 कंपनी द्वारा जारी किया जाने वाला टैक्स डॉक्यूमेंट है. इसमें सैलरी, TDS और टैक्स कटौती की पूरी जानकारी होती है. ITR भरते समय यह सबसे जरूरी दस्तावेजों में माना जाता है. इसके अलावा सैलरी स्लिप भी संभाल कर रख लें.
4-बैंक स्टेटमेंट और ब्याज प्रमाणपत्रITR फाइल करते समय बैंक स्टेटमेंट और ब्याज सर्टिफिकेट बेहद जरूरी दस्तावेज माने जाते हैं. बैंक स्टेटमेंट से पूरे साल के लेनदेन और आय की जानकारी मिलती है, जबकि ब्याज सर्टिफिकेट में FD, सेविंग अकाउंट या अन्य जमा पर मिले ब्याज का डिटेल होता है.
बैंक स्टेटमेंट में आपकी आय के अलावा खर्च और बैंक बैलेंस का रिकॉर्ड मिलता है. वहीं, ब्याज प्रमाणपत्र बैंक द्वारा जारी किया जाने वाला दस्तावेज होता है. इसमें FD, सेविंग अकाउंट या अन्य जमा पर मिले ब्याज की जानकारी होती है.ब्याज से हुई आय को ITR में दिखाना जरूरी होता है.
वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी पर आया शशि थरूर का बयान, क्या विपक्ष टेंशन में है?



















