The Lallantop

जुलाई-सितंबर 2026 के लिए GPF Interest Rate तय, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है. सभी सरकारी कर्मियों के वेतन का एक हिस्सा जीपीएफ में जमा होता है. वित्त मंत्रालय ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए जीपीएफ ब्याज दर की घोषणा कर दी है.

Advertisement
post-main-image
जीपीएफ का पैसा रिटायरमेंट के बाद मिलता है (फोटो क्रेडिट: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वित्त मंत्रालय ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) सहित विभिन्न सरकारी भविष्य निधि योजनाओं की ब्याज दर 7.1% पर स्थिर रखने की आधिकारिक घोषणा की है।
  • जनरल प्रॉविडेंट फंड की ब्याज दर का निर्धारण आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा प्रत्येक तिमाही की समीक्षा और वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों के तहत किया जाता है, ताकि सरकारी कर्मचारियों को उचित रिटर्न मिल सके।
  • 7.1% की ब्याज दर के स्थिर रहने से सरकारी कर्मचारियों के बचत खातों पर मिलने वाले रिटर्न समान रहेंगे, और वित्त मंत्रालय द्वारा अगली तिमाही में ब्याज दरों की पुनः समीक्षा की जाएगी।

वित्त मंत्रालय ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) की ब्याज दर की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (बजट डिवीजन) की तरफ से सूचना जारी की गई है. इसके मुताबिक, यह दर जीपीएफ, कंट्रीब्यूटरी प्रॉविडेंट फंड (CPF), ऑल इंडिया सर्विसेज प्रॉविडेंट फंड और सरकारी संस्थानों की तरफ से चलाई जाने वाले दूसरे इसी तरह के फंड्स पर लागू होगी.

Advertisement
जुलाई-सितंबर 2026 में जीपीएफ की ब्याज दर क्या है?

वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक जनरल प्रोविडेंट फंड और इसी तरह के अन्य फंड पर 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक 7.1% की दर से ब्याज लगेगा. इसका मतलब है कि केंद्र सरकार ने इस तिमाही के लिए जीपीएफ और इससे जुड़े फंड्स की ब्याज दर 7.1% पर स्थिर रखी गई है.

GPF क्या है?

जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए है. सरकार में कार्यरत सभी कर्मचारी अपने वेतन का एक हिस्सा जनरल प्रोविडेंट फंड में जमा करने के पात्र हैं. इसके बाद जब कोई कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसे अपने सेवाकाल के दौरान जमा हुई पूरी राशि ब्याज समेत मिलती है. वित्त मंत्रालय प्रत्येक तिमाही में जीपीएफ की ब्याज दर की समीक्षा करते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अब शुरू होगी अडानी एयरलाइंस? इंडिगो-एयर इंडिया का दबदबा खत्म करने की तैयारी

इन पर मिलेगा 7.1% ब्याज

1. जनरल प्रॉविडेंट फंड (केंद्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए )
2. कंट्रीब्यूटरी प्रॉविडेंट फंड  
3. अखिल भारतीय सेवा भविष्य निधि (All India Services Provident Fund
4. राज्य रेलवे भविष्य निधि
5. जनरल प्रॉविडेंट फंड (डिफेंस सर्विसेज)
6. भारतीय आयुध विभाग भविष्य निधि
7. भारतीय आयुध कारखाने कामगार भविष्य निधि
8. भारतीय नौसेना डाक कामगार भविष्य निधि (Indian Naval Dockyard Workmen's Provident Fund)
9. रक्षा सेवा अधिकारी भविष्य निधि
10. सशस्त्र बल कार्मिक भविष्य निधि

PPF पर कितना ब्याज मिलेगा ?

वित्त मंत्रालय ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) की ब्याज दर को 7.1% पर बरकरार रखा है.वहीं, सरकार ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं (Small finance Schemes) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. 

Advertisement

लघु बचत योजनाओं में पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि खाता, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र जैसी योजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक सेवानिवृत्ति निधि है. ईपीएफ की ब्याज दर 8.25% है.

वीडियो: CJP प्रदर्शन पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, पेपर लीक पर क्या कहा?

Advertisement