त्योहारी सीजन से पहले बुधवार 7 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ गई है. घरेलू बाजार में, दिसंबर 2026 डिलीवरी के लिए सोने का वायदा 615 रुपये गिरकर 1,49,505 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. दिसंबर 2026 डिलीवरी के लिए एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा भाव 1,600 रुपये बढ़कर 2,25,651 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.
त्योहारों और शादियों के सीजन से पहले सोना हो गया सस्ता
कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर दिसंबर में डिलीवरी वाला सोना 615 रुपये गिरकर 1,49,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. इसके अलावा एमसीएक्स चांदी वायदा 1,600 रुपये बढ़कर 2,25,651 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. जानिए क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव और कब तक यही माहौल रहेगा.

वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.3% गिरकर 4,150.23 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.2% गिरकर 4,177.60 डॉलर पर आ गए. इसी तरह हाजिर चांदी लगभग 1% गिरकर 61.12 डॉलर प्रति औंस हो गई.
क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव?इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक अमेरिका में भविष्य में ब्याज दरें बढ़ेंगी या घटेंगी इसको लेकर फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की हालिया बैठक का ब्यौरा बुधवार देर रात जारी होने वाला है. हाल के कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने अक्टूबर में ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीदों को कम कर दिया है. कर्ज महंगा होने के माहौल में, निवेशक आमतौर पर सोने की तुलना में ज्यादा फायदा देने वाली एसेट में निवेश को तरजीह देते हैं.
इसके अलावा अमेरिका में लंबी अवधि के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड, डॉलर या कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले किसी भी बदलाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है. मिडिल ईस्ट से जुड़ी टेंशन की कोई भी नई न्यूज सोने की कीमतों पर बड़ा असर डाल सकती है.
ये भी पढ़ें: गोल्ड खरीदो, होगी बढ़िया कमाई... सोना सस्ता होने पर बोली ये कंपनी, पर एक चेतावनी के साथ
एक्सपर्ट्स ने क्या सलाह दी?पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने को 1,49,650-1,49,100 रुपये पर सपोर्ट और 1,50,800-1,51,350 रुपये पर रेजिस्टेंस मिल रहा है, जबकि चांदी को 2,25,500-2,24,000 रुपये पर सपोर्ट और 2,28,800-2,31,000 रुपये पर रेजिस्टेंस मिल रहा है.
उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि वे सोने और चांदी में नए निवेश करने से पहले बाजारों में कुछ स्थिरता आने का इंतजार करें. उनका कहना है कि लंबी अवधि में निवेश के इच्छुक निवेशक गिरावट आने पर सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.
वीडियो: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंगाल एसआईआर प्रक्रिया की जांच कर रहे ट्रिब्यूनल ने चुनाव आयोग की क्या शिकायत की?









