The Lallantop

मिडिल ईस्ट संकट का असर, 384 जरूरी दवाएं होंगी महंगी? फार्मा कंपनियों ने की तैयारी

Essential Medicines May Costlier: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस तक की कीमत बढ़ गई है. अब 384 जरूरी दवाइयों की कीमत में भी इजाफा हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
दवा कंपनियों की लागत बढ़ रही है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्र सरकार ने 384 आवश्यक दवाओं की कीमतें बढ़ाने की तैयारी शुरू की है, जिसमें एंटीबायोटिक्स, कार्डियक ड्रग्स, एनाल्जेसिक्स, स्टेरॉयड और विटामिन शामिल हैं।
  • पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण पेट्रोकेमिकल से बनने वाली दवाओं के लिए जरूरी कच्चे माल की आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे उत्पादन लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।
  • जैसे ही ईरान युद्ध समाप्त होगा और कच्चे माल की आपूर्ति सामान्य होगी, दवाओं की कीमतें कम करने पर पुनः विचार किया जाएगा।

केंद्र सरकार 384 आवश्यक दवाओं ( Essential Medicines) की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है. पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से पेट्रोकेमिकल से बनने वाली दवाओं के लिए जरूरी सामान की सप्लाई में मुश्किल आ रही है. इस वजह से इन दवाओं की उत्पादन लागत बढ़ रही है. यह जानकारी केन्द्र सरकार के दो सरकारी अधिकारियों ने मिंट से बातचीत में दी है.

Advertisement

इन अधिकारियों ने मिंट को बताया कि नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA), औषधि विभाग और वाणिज्य मंत्रालय के बीच इन दवाओं के दाम बढ़ाने पर चर्चा चल रही है. मिंट की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जैसे ही ईरान युद्ध खत्म होने के बाद रॉ मैटैरियल की सप्लाई पटरी पर लौटेगी वैसे ही इन दवाओं के दाम कम कर दिये जाएंगे. 

ऊपर बताए गए दो अधिकारियों में से एक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “इस प्राइसिंग के बारे में इंडस्ट्री की तरफ से सरकार के पास एक प्रस्ताव आया है. सरकार इस मामले की समीक्षा कर रही है.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: E100 फ्यूल आ रहा है, सरकार की बड़ी तैयारी, कमर कस लीजिए

किन दवाओं के दाम बढ़ाने की तैयारी है?

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन दवाओं के दाम बढ़ाने पर बातचीत हो रही है उनमें एंटीबायोटिक्स और एंटी-इंफेक्टिव्स (एमोक्सिसिलिन, एज़िथ्रोमाइसिन), कार्डियक ड्रग्स (एम्लोडिपिन, एटोरवास्टेटिन) और एनाल्जेसिक्स (पैरासिटामोल) शामिल हैं. इनके अलावा स्टेरॉयड (डेक्सामेथासोन) और विटामिन (एस्कॉर्बिक एसिड) जैसे दूसरी जरूरी और जान बचाने वाले फॉर्मूलेशन की कीमतें बढ़ाने की भी चर्चा की जा रही है.  आइए जानते हैं कि इन दवाओं का इस्तेमाल किन गंभीर बीमारियों में होता है.

Amoxicillin – बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज में इस्तेमाल
Azithromycin – गले, फेफड़ों और दूसरे संक्रमणों में उपयोग
Amlodipine – हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी में इस्तेमाल
Atorvastatin – खराब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के लिए
Paracetamol – बुखार और दर्द से राहत के लिए
Dexamethasone – सूजन और गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल
Ascorbic Acid – विटामिन C की कमी और इम्यूनिटी बढ़ाने में इस्तेमाल 

Advertisement

वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का पुराना पोस्ट वायरल, AAP से क्या कनेक्शन?

Advertisement