The Lallantop

बारिश के पानी से भरे शहर में EV चलाने से पहले ये 4 काम जरूर कर लें

बारिश में ईवी चलाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है (how to keep EV safe this monsoon), नहीं तो मानसून में soon लाखों का नुकसान हो जाएगा.

Advertisement
post-main-image
मानसून में ईवी कैसे सेफ रखें

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वर्षा के मौसम में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की सुरक्षा के लिए ड्राइविंग स्पीड कम करना और रीजनरेटिव ब्रेकिंग को मॉनसून में कम से कम स्तर पर रखना जरूरी है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी में आईपी 67 रेटिंग होती है जो पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है, लेकिन अत्यधिक पानी में गाड़ी चलाने से बैटरी को नुकसान हो सकता है।
  • बारिश के दौरान चार्जर को गीला होने से बचाना आवश्यक है, वरना चार्जिंग क्षमता प्रभावित होगी और चार्जर में जंग लगने का खतरा बढ़ जाएगा।

बारिश का मौसम है और आपके पास EV है तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. वैसे तो मानसून में हर गाड़ी का ज्यादा ख्याल रखना जरूरी है (how to keep EV safe this monsoon), मगर आज बात ईवी की करेंगे क्योंकि इनको सड़कों पर चलते अभी ज्यादा 'टेम' नहीं हुआ है. इनके रखरखाव को लेकर भी अभी कई बातें हमें पता नहीं. इसलिए आप भी अपनी ईवी को ब्रेक मारिए और चार काम की बातें जान लीजिए. नहीं तो Soon लाखों का नुकसान हो जाएगा.

Advertisement
पायलट या हैवी ड्राइवर नहीं बनना है

सड़क पर पानी भरा है और आपने गाड़ी धीमी करनी की जगह एक्सेलेरेटर दबा दिया. सोचा पानी उड़ाते हुए निकल जाएंगे. गाड़ी तेज चलाने से पानी में वेव बनती है जो सेकंड में पानी का लेवल गाड़ी के बोनट तक पुश कर सकती है. यहां कई इलेक्ट्रिकल कंपोनेन्ट लगे होते हैं. इसलिए पानी देखकर गाड़ी की रफ्तार धीमी करो और हो सके तो एक सी स्पीड पर गाड़ी निकालो. वैसे भी अपनी कार से दूसरों पर पानी उछालना अपने पर कीचड़ उछालने जैसा है.

रीजनरेटिव ब्रेकिंग जीरो करो

मानसून में अपने ईवी की रीजनरेटिव ब्रेकिंग को ज्यादा से ज्यादा एक पर रखो. अगर सफर लंबा नहीं तो इसे जीरो पर सेट करने में भलाई है. गीले रोड पर अचानक से रीजनरेटिव ब्रेकिंग होने से गाड़ी के फिसलने का खतरा होता है. इसलिए इसे बंद रखने में समझदारी है. इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी और रेंज के गेम का असल खिलाड़ी है RBS. यानी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम. एक तकनीक है, जो ब्रेक लगाते समय निकलने वाली एनर्जी को बर्बाद होने के बजाय बैटरी चार्ज करने में इस्तेमाल करती है. जब आप ब्रेक पैडल दबाते हैं, तो हाइड्रॉलिक सिस्टम ब्रेक पैड्स पर प्रेशर डालता है. इससे फ्रिक्शन (घर्षण) पैदा होता है और गाड़ी की स्पीड कम होती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: शहर में EV उड़ाती है, हाइवे पर हांफ जाती है, आखिर रेंज का ये गेम उल्टा क्यों है?

आईपी रेटिंग ही सब कुछ नहीं है

वैसे तो ईवी की बैटरी आईपी 67 रेटिंग वाली होती हैं, माने धूल और पानी से बचाने का अच्छा प्रबंध होता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम ईवी को बोट समझकर गहरे पानी में उतार दें. अगर सड़क का पानी चक्कों के ऊपर तक आ रहा तो बेहतर होगा कि आप रिवर्स गियर लगा लीजिए. समय के साथ आईपी रेटिंग कमजोर होती जाती है. ऐसे में अगर बैटरी में पानी घुसा तो फिर वारंटी भूल जाना.

चार्जर सुखा  लो

बारिश के मौसम में चार्जर को खोंसने से पहले उसे अच्छे से पोंछ लीजिए. ऐसा नहीं करने से चार्जिंग स्पीड भी ड्रॉप होगी और जंग लगने का खतरा भी रहेगा. घर के चार्जर को भी बारिश में कवर करके रखिए.

Advertisement

हैप्पी सफरिंग… (उर्दू वाला).

वीडियो: E20 फ्यूल पर बवाल के बीच सरकार ने कौन सा बड़ा दावा किया?

Advertisement