The Lallantop

स्कूटी 3 महीने पहले चोरी हुई थी, अब कटा चालान, इस फोटो से पकड़ा गया चोर

झीलों के शहर हैदराबाद के Faisal Rahman के लिए ट्रैफिक पुलिस का कैमरा वाकई मददगार साबित हुआ. दरअसल इन जनाब की गाड़ी तीन महीने पहले चोरी हो गई थी. एक रोज उनको अपनी गाड़ी के ऑनलाइन चालान कटने का मैसेज आता है और अब गाड़ी के साथ चोर भी धर लिया गया है.

Advertisement
post-main-image
गाड़ी का ऑनलाइन चालान कटना मददगार साबित हुआ

आपकी गाड़ी का ऑनलाइन चालान कटे और उसका SMS आए तो आप पक्के तौर पर दुखी होंगे. मगर हैदराबाद के एक शख़्स के दो पहिया का ऑनलाइन चालान फटा और जैसे ही उसका मैसेज उनको आया, उनकी तो मौज (stolen vehicle has been recovered after traffic challan received) हो गई. दरअसल इन जनाब की गाड़ी तीन महीने पहले चोरी हो गई थी. चोरी की रपट हैदराबाद के हबीब नगर थाने में लिखाई गई थी मगर कुछ हुआ नहीं. तभी एक रोज उनको अपनी गाड़ी के ऑनलाइन चालान कटने का मैसेज आता है और अब गाड़ी के साथ चोर भी धर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ट्रैफिक कैमरा ने चोर पकड़ लिया

झीलों के शहर हैदराबाद के Faisal Rahman के लिए ट्रैफिक पुलिस का कैमरा वाकई मददगार साबित हुआ. फैसल ने 8 अप्रैल को हैदराबाद पुलिस को टैग करके अपनी गाड़ी की तस्वीर पोस्ट की. ये तस्वीर उन्होंने चालान के बाद आए मैसेज से निकाली थी. दरअसल जब भी कोई ऑनलाइन चालान होता है तो ट्रैफिक पुलिस चालान के साथ अपराध की तस्वीर भी सिस्टम में फिट कर देती है.

Advertisement

यूजर परिवहन विभाग के ऐप या वेबसाइट पर जब इस चालान को ओपन करता है तो उसे पता चल जाता है कि चालान बत्ती क्रॉस करने पर या नो-पार्किंग में पार्क करने पर हुआ है. फैसल की चोरी हुई गाड़ी का ऐसा ही चालान जब फटा तो उसमें गाड़ी के साथ उसको चलाने वाले की फोटो भी आ गई. सोशल मीडिया पर टैग करते ही पुलिस सक्रिय हुई और अब गाड़ी के साथ चोर भी धर लिया गया है.

 Hyderabad Traffic Police

Hyderabad Traffic Police
 

हैदराबाद पुलिस ने खुद पोस्ट करके बताया कि गाड़ी और चोर, दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अंग्रेजी में एक कहावत है, 'blessing in disguise' मतलब कुछ बुरा होने पर भी अच्छा होना. इस केस में ऐसा ही हुआ है. चोरी की गाड़ी का चालान फटना काम आ गया.

चलते-चलते एक काम की बात जान लीजिये:- काम की बात ये कि ज्यादा चालान फटना भी अच्छा नहीं. नए नियम के अनुसार, 1 जनवरी, 2026 से यदि किसी व्यक्ति को एक वर्ष के भीतर पांच या अधिक चालान जारी किए जाते हैं, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस स्वतः ही रद्द हो जाएगा. केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 2026 में संशोधन करके वाहन चालान प्रणाली को और अधिक सख्त बना दिया गया है. इतना ही नहीं, जिन वाहनों के चालान लंबित हैं, उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा.

Advertisement

वीडियो: शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'राका' की तारीफ करते हुए क्या कहा?

Advertisement