अगर आपको फास्टैग एनुअल पास (FASTag Annual Pass) का इस्तेमाल करके महंगे टोल से गुजरने की आदत है, तो अब अपनी जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाएं. जैसे लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर महंगा हुआ, वैसे ही सरकार ने फास्टैग एनुअल पास को भी महंगा करने का फैसला किया है. अब ये पास 3000 रुपये की जगह 3075 रुपये में मिलेगा. नई कीमत 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी. 75 रुपये एक्स्ट्रा नहीं देने हैं, तो 1 अप्रैल से पहले एनुअल पास खरीद लें.
FASTag एनुअल पास जल्दी खरीद लें, 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा
FASTag Annual Pass Price Hike: फास्टैग एनुअल पास एक साल के लिए या फिर किसी भी नेशनल हाईवे पर मौजूद किसी भी टोल प्लाजा से 200 बार गुजरने तक वैलिड रहता है. फिर चाहे उस टोल प्लाजा पर लगने वाला टैक्स कुछ भी क्यों ना हो.


पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को सरकार ने महंगे टोल से राहत देने के लिए एनुअल पास पेश किया था. इससे लोगों को सस्ती दर पर टोल रोड से गुजरने का मौका मिला. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अब इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर रही है.
किसी शख्स के पास अपनी गाड़ी (कार, जीप और वैन) है, और वो कमर्शियल कामकाज में नहीं चलती है, साथ ही गाड़ी पर फास्टैग भी काम कर रहा है, तो वह शख्स एनुअल पास खरीद सकता है. 1 अप्रैल से पहले ये पास 3000 रुपये में मिल जाएगा. अभी तक तो एक टोल प्लाजा से गुजरने पर औसतन 15 रुपये का खर्च आता है. एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी के बाद औसत टोल टैक्स थोड़ा बढ़ जाएगा.
फास्टैग एनुअल पास एक साल के लिए या फिर किसी भी नेशनल हाईवे पर मौजूद किसी भी टोल प्लाजा से 200 बार गुजरने तक वैलिड रहेगा. फिर चाहे उस टोल प्लाजा पर लगने वाला टैक्स कुछ भी क्यों ना हो. 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप के जरिए FASTag का सालाना पास खरीदा जा सकता है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, FASTag के सालाना पास की कीमत में यह बढ़ोतरी 'राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (निर्धारण और संग्रह) (संशोधन) नियम, 2025' के मुताबिक ही है. इन नियमों के तहत, सालाना पास की फीस में हर साल बदलाव करना अनिवार्य है.
वीडियो: LPG संकट की वजह से Delivery Partners की नौकरी चली जाएगी?


















