"पेट्रोल खत्म ही नी होंदा," सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते समय अचानक मारुति सुजुकी का ये एपिक एड आ गया. तभी जेहन में सरसरी तौर पर यादें उमड़ने लगीं. टीवी की याद, मारुति सुजुकी का कमर्शियल एड, जिसमें एक बच्चा टॉय कार घुमाता रहता है, घुमाता रहता है. फिर उसके परेशान पिता कहते हैं, "छोटे बस कर यार," और छोटे मियां पलटकर कहते हैं, "पापा की करां, पेट्रोल खत्म ही नी होंदा." इस एड में मारुति ने अपनी कारों के माइलेज की तारीफ की है.
'मुर्गे को खा गया जगुआर,' हंसी से लोट-पोट कर देंगे कार कंपनियों के ये 6 बेस्ट एड!
Car Commercial Ads: कारों की दुनिया के कई ऐसे मजेदार कमर्शियल एड हैं, जिनमें क्रिएटिविटी कूट-कूटकर भरी है. ये एड ना केवल कारों की मार्केटिंग को अलग लेवल पर ले जाते हैं, बल्कि आपकी हंसी-ठिठोली का भी बढ़िया जरिया बन जाते हैं.

कारों की दुनिया के कई ऐसे मजेदार कमर्शियल एड हैं, जिनमें क्रिएटिविटी कूट-कूटकर भरी है. ये एड ना केवल कारों की मार्केटिंग को अलग लेवल पर ले जाते हैं, बल्कि आपकी हंसी-ठिठोली का भी बढ़िया जरिया बन जाते हैं. आज हम आपके लिए कार कंपनियों के कुछ ऐसे ही बेहतरीन कमर्शियल एड लाए हैं, जो अपनी क्रिएटिविटी और यूनीकनेस के लिए फेमस हैं.
Mercedes-Jaguar की टक्करMercedes-Benz के एक एड में कई मुर्गे धुन पर फोकस करते हुए डांस करते हैं. दस्ताने पहना शख्स उन्हें हाथ में पकड़े नजर आता है. मुर्गे अलग-अलग तरह से डांस करते हैं, हिलते-डुलते हैं, लेकिन उनका सिर टस से मस नहीं होता. उनका सिर एकदम स्टेबल रहता है.
Mercedes-Benz ने कमर्शियल में 'Chicken' को मेटाफर की तरह इस्तेमाल किया है. यह बताने के लिए कि मर्सिडीज कार में MAGIC BODY CONTROL टेक्नोलॉजी कैसे स्मूद और स्टेबल राइड देती है. ये कमर्शियल लोगों को काफी पसंद आया. मगर एक कार कंपनी की तारीफ हो, तो उसकी राइवल कंपनी कैसे पीछे रह सकती है?
बस, Mercedes के जवाब में Jaguar कार कंपनी ने भी एक एड निकाल दिया. इसमें एक साइंटिस्ट, एक मुर्गे को मर्सिडीज के एड की तरह हिलाने-डुलाने की कोशिश करता है. इस बीच वो बोलता है कि ये बिल्कुल मर्सिडीज की तरह है.
इतने में एक जगुआर अचानक उस मुर्गे को खा जाता है. एड के लास्ट में लिखा होता है, हम MAGIC BODY CONTROL नहीं, Cat-like Reflexes यानी बिल्ली के जैसा चौकन्नापन या होशियारी को तरजीह देते हैं.
कभी कार में तुरंत ब्रेक लगाने हों, तो क्या आपकी कार साथ देगी? मतलब ब्रेक तो लगेगा, लेकिन क्या इतनी तेजी से लगेगा कि यमराज को बगल वाली सीट पर बैठने का मौका ही ना मिले? दरअसल, Mercedes ने ऐसा ही एक कमर्शियल बनाया. इसमें एक शख्स जंगल के रास्ते पर Mercedes ड्राइव कर रहा होता है.
इतने में 'एंजेल ऑफ डेथ' उसके पास आकर बैठ जाता है. वो सामने इशारा करता है और कहता है 'सॉरी.' अब जैसी ही शख्स की नजर अपने सामने के हालात पर जाती है, वो तुरंत ब्रेक लगा लेता है. इस तरह वो एक्सीडेंट से बच जाता है. इसके बाद शख्स रौब के साथ उल्टा उस 'एंजेल ऑफ डेथ' को ही 'सॉरी' बोलता है. माने फिलहाल यमराज के साथ जाने का कोई इरादा नहीं है. मर्सिडीज के मुताबिक, अगर आपको कभी तुरंत ब्रेक लगाने हों, तो लग जाएंगे.
ये भी पढ़ें: गाड़ी का पेंट और स्क्रैच बचाने के लिए PPF लगवाने जा रहे? नुकसान जान लीजिए
मॉडर्न कार के लिए कुछ भी करेगाPeugeot ने भी एक कमाल का एड निकाला था. कंपनी फ्रांस की और एड को फिल्माया गया इंडिया में. तो मसला ये है कि एक लड़के की ड्रीम कार Peugeot 206 है. लेकिन उसके पास 'किंग ऑफ रोड' Hindustan Ambassador है. अब ड्रीम कार हासिल करने की कवायद शुरू होती है.
लड़का अपनी Hindustan Ambassador को तबीयत से ठोकता है. जानबूझकर उसकी टक्कर दीवार से करवाता है. भाई सहाब हाथी तक को कार पर बैठा देते हैं, जिससे कार का अगला हिस्सा पिचक जाता है. तब जाकर कार का रूप निखरकर सामने आता है. डेंटिंग और रातों को वेल्डिंग करके लड़का Ambassador को अपनी ड्रीम कार Peugeot 206 के डिजाइन में तब्दील कर देता है.
फिर वो लड़का Peugeot 206 जैसी दिख रही Ambassador में दोस्तों को बैठाकर 'गेडी' मारने के लिए निकल जाता है. इस एड को ‘The Sculptor’ भी कहा जाता है.
20 साल का सपनाबचपन में आपकी कोई ड्रीम कार थी? आज आपने उसे खरीदा या नहीं? ये सवाल यहीं छोड़ते हैं. लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि कुछ कारें ऐसी होती हैं, जिन्हें खरीदने का सपना बचपन से ही कई लोग देखने लगते हैं. बस Porsche ने भी इसी नस को पकड़ कुछ ऐसा ही एड बना दिया.
इस एड में एक बच्चा स्कूल की खिड़की से बाहर Porsche कार को देखता है और बस देखता ही रह जाता है. स्कूल से निकलने के बाद वो कंपनी के शोरूम में जाता है, जहां सेल्समेन उससे बात करता है. बच्चा कार के अंदर भी बैठता है और Porsche को फील करता है. आखिर में शोरूम से जाते हुए बच्चा, सेल्समेन को टक से जवाब देता है कि मैं 20 साल बाद फिर वापस आऊंगा. इस आइकॉनिक एड की आज भी तारीफ होती है.
वीडियो: मदरसे के छात्र के साथ यौन शोषण, फिर हत्या करके शव सेप्टिक टैंक में फेंका













