The Lallantop

‘रौशन आनंद के भाई की हत्या खान सर ने कराई’, तेज प्रताप यादव ने बहुत बड़ी बात बोल दी

ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर Roshan Anand को जमानत मिल गई है. वे सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई Prince Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. इस बीच, Tej Pratap Yadav ने Khan Sir पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
post-main-image
तेज प्रताप यादव (बाएं) ने खान सर (दाएं) पर गंभीर आरोप लगाए हैं.. (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रौशन आनंद को उनके छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार के लिए जमानत मिल गई है, जो 13 जून को नेपाल में मृत पाए गए थे।
  • प्रिंस यादव की मौत के पीछे खान सर का हाथ होने के तेज प्रताप यादव द्वारा लगाए गए आरोप और संबंधित विवाद इस मामले की पृष्ठभूमि हैं।
  • नेपाल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है और मौत के असली कारण की जांच जारी है, जिससे आगे की कानूनी प्रक्रिया निर्धारित होगी।

बिहार के चर्चित टीचर और ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. 13 जून को उनके भाई प्रिंस यादव का नेपाल में शव मिला था. प्रिंस के अंतिम संस्कार के लिए उन्हें जमानत दी गई है. इस बीच, जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रिंस की मौत के पीछे खान सर का हाथ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, रौशन आनंद सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. परिवार और समर्थकों के लिए यह राहत भरी खबर है. ज्ञान बिंदु के स्टूडेंट्स और टीचर्स कई दिनों से उनकी जमानत की मांग कर रहे थे. इसे लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया था. तेजप्रताप यादव ने भी उनकी जमानत की मांग की थी.

तेज प्रताप ने लगाए गंभीर आरोप

तेज प्रताप यादव का आरोप है कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस की हत्या खान सर ने करवाई है. न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा,

Advertisement

"यह साफ हो गया है कि यह हत्या खान सर ने करवाई है. यह बिल्कुल साफ है. इसीलिए उन्हें बचाया जा रहा है... "

undefined

बता दें कि प्रिंस यादव का शव 13 जून को नेपाल के एक होटल में मिला था. खान सर के कोचिंग सेंटर पर कथित हमले के मामले में प्रिंस के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी. रौशन को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन प्रिंस फरार थे. अब उनकी मौत हो गई है. नेपाल पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है. साथ में मौत का असली कारण जानने के लिए जांच की जा रही है. 

Advertisement

पूरे विवाद को सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं.

- 2 जून को खान सर की कोचिंग के बाहर तोड़फोड़ हुई थी. खान सर मीडिया के सामने आए और कहा कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों ने उनके सामने फायरिंग की है. थोड़ी देर बाद खान सर फायरिंग वाली बात से पलट गए. उन्होंने कहा कि जब मारपीट हुई, तब वे चेंबर के अंदर थे.

- 2-3 जून के बीच CCTV खंगाले गए. इस बीच पुलिस ने मारपीट करते कुछ लोगों की पहचान की. बताया गया कि वो लोग ज्ञान बिंदु के हैं. 3 जून को ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

- 4 जून को पुलिस के हाथ एक और CCTV लगा. जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग फायरिंग करते नजर आए. रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग करने वाले खान सर की कोचिंग के गार्ड्स थे. 4 तारीख को ही पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया.

- 5 जून को खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाना में केस दर्ज कर लिया गया. FIR आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई. लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई.

- 9 जून को पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को अग्रिम जमानत दे दी.

वीडियो: खान सर को पटना कोर्ट से राहत, Roshan Anand के समर्थकों ने क्या कहा?

Advertisement