The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan New Zealand match stopped due to wrong measurement of 30 yard circle

पाकिस्तान-न्यूज़ीलैंड मैच को बीच में रोक, अंपायर्स क्या सही कराने लगे?

पाकिस्तान फिर से ट्रोल हुआ.

Advertisement
Pakistan-New Zealand ODI Match
पाकिस्तान-न्यूज़ीलैंड मैच के दौरान 30 यार्ड सर्कल सही कराते दिख अंपायर्स (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
29 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2023, 08:18 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान वाले भी ना, क्रिकेट के मैदान पर अक्सर बेइज्जती कराते ही रहते हैं. इसबार उन्होंने ये करने का नया तरीका खोजा है. शनिवार, 29 अप्रैल को पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच खेला गया. और इस मैच को बीच में रोक, अंपायर्स को 30 यार्ड की सर्कल सही करानी पड़ी.

मतलब सोचिए, इंटरनेशनल मैच में 30 यार्ड की सर्कल भी सही से नहीं लग पा रही है इनसे. वाकया रावलपिंडी स्टेडियम का है. जहां पहले ही ओवर के बाद अंपायर्स ने ना सिर्फ मैच रोका. बल्कि ग्राउंड स्टाफ को बोल-बोलकर 30 यार्ड की सर्कल सही कराई.

हिंदुस्तान टाइम्स ने जियो न्यूज़ के हवाले से लिखा है कि गलत 30 यार्ड सर्कल के साथ पहला ओवर फेंका गया. और इसके बाद पिच बदली गई. बाद में अंपायर अलीम दार कदमों द्वारा दूरी मापकर इसे सही कराते देखे गए. इसके चलते मैच को पूरे छह मिनट के लिए रोकना पड़ा. और ट्विटर पर जो लानत-मलानत हुई वो अलग.

एक यूजर ने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

एक दूसरे यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक यूजर ने तो पाकिस्तान के एशिया कप होस्ट करने के दावे पर ही सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भी अपनी टीम के मजे ले लिए. उन्होंने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

एक अन्य पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. और न्यूज़ीलैंड ने इसका पूरा फायदा उठाया. उन्होंने 50 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 336 रन बना डाले. चैड बोव्स ने 51, डैरिल मिचल ने 129 और कप्तान टॉम लेथम ने सिर्फ़ 85 गेंदों पर 98 रन बनाए.

पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ़ ने 10 ओवर में 78 रन देकर चार विकेट लिए. जबकि नसीम शाह को एक विकेट मिला.

वीडियो: एम एस धोनी ने RR vs CSK के बाद क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()