पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया रानू मंडल के वीडियोज़ से पटा पड़ा है. बंगाल केरानाघाट रेलवे स्टेशन पर ‘एक प्यार का नगमा’ है गाते हुए रानू का एक वीडियो वायरलहुआ और वो रियलिटी शोज़ की नज़र में आ गईं. ऐसे ही एक शो पर हिमेश रेशमिया नेउन्हें अपनी फिल्म ‘हैप्पी, हार्डी एंड हीर’ में एक गाना ऑफर कर दिया. और तब सेरानू का हिमेश के साथ ‘तेरी मेरी कहानी’ गाने की रिकॉर्डिंग वाला वीडियो वायरल होरहा है. अब इस मामले में रिपोर्ट्स के हवाले से एक खबर वायरल हो रही है.