The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Made in india manhole cover in america seattle city went viral sparkes debate

अमेरिका से 'मेड इन इंडिया' मैनहोल कवर की तस्वीर वायरल, सोशल मीडिया पर हुई तगड़ी बहस

USA के एक शहर से Made in India मैनहोल कवर की एक फोटो वायरल है. Stephen नाम के एक यूजर ने एक्स पर ये फोटो पोस्ट किया था. जिसके बाद इस पोस्ट को लेकर बहस छिड़ गई.

Advertisement
america washington seattle manhole cover
अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' मैनहोल चर्चा में है. (एक्स)
pic
आनंद कुमार
26 मई 2025 (पब्लिश्ड: 01:07 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका (USA) के सिएटल शहर (Seattle) से मैनहोल कवर (Manhole Cover) की एक तस्वीर वायरल है. इस पर 'मेड इन इंडिया' (Made in India) लिखा दिख रहा है. फोटो के वायरल होने की वजह इसी से जुड़ी है. इस तस्वीर को स्टीफन (Stephen) नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.

स्टीफन ने एक्स पर वाशिंगटन स्टेट के सिएटल शहर में लगी मैनहोल कवर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 

Image embed
Image embed

स्टीफन के इस पोस्ट के बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई. इस बहस में कई अमेरिकी और भारतीय कूद पड़े. मैनहोल के कवर की बहस अमेरिकी की आर्थिक नीति, बिजनेस डील और ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग पर उनकी निर्भरता तक पहुंच गई.  एक अमेरिकी यूजर ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 

Image embed

Image embed
एक्स ग्रैब

विनीत नाइक नाम के एक भारतीय यूजर ने स्टीफन को जवाब देते हुए लिखा, 

Image embed

Image embed
एक्स

एक और यूजर ने भारतीय मैनहोल कवर की तारीफ करते हुए लिखा, 

Image embed

Image embed
एक्स

एक भारतीय यूजर ने इसमें पर्यावरण का एंगल ढूंढ निकाला. उन्होंने लिखा, 

Image embed

Image embed
एक्स

ये भी पढ़ें - शवों से बॉडी पार्ट चुराकर बेच देता था मुर्दाघर का मैनेजर, अब ये सजा मिली है

अमेरिका लंबे समय से भारत से मैनहोल कवर का आयात कर रहा है. साल 2007 में द न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि कई अमेरिकी शहर सालों से भारत से मैनहोल कवर मंगवा रहे हैं. क्योंकि भारतीय मैन्युफैक्चरर्स अमेरिकी कंपनियों की तुलना में 20 से 60 प्रतिशत सस्ती कीमत पर मैनहोल कवर देते हैं. 

वीडियो: खर्चा-पानी: अमेरिका ने भारत के आम से लदे 15 जहाज क्यों लौटा दिए?

Advertisement

Advertisement

()