The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • lawyer Harish Salve says world not happy with indian businessmen, Sebi should give detailed report on Gautam Adani

गौतम अडानी को बचाने वाले वकील ने इंटरव्यू में क्या बोलकर सबको चौंका दिया!

हरीश साल्वे के मुताबिक गौतम अडानी पर लगाए गए आरोप भारत और भारतीयों पर एक हमला है

Advertisement
harish salve gautam adani news
हरीश साल्वे गौतम अडानी के वकील रह चुके हैं | फाइल फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
3 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2023, 12:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं. लेकिन, अब उनके लिए एक राहत देने वाली खबर आई है. देश के मशहूर वकील हरीश साल्वे ने अडानी का बचाव किया है. साल्वे अडानी के वकील और देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं. उनका कहना है कि कोई भी इस बात से खुश नहीं है कि भारतीय कारोबारी दुनिया में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. 

गुरूवार, 2 फरवरी को इंडिया टुडे के राजदीप सरदेसाई ने हरीश साल्वे से बातचीत की. इस दौरान पूर्व सॉलिसिटर जनरल ने कहा,

Embed

हरीश साल्वे को हिंडनबर्ग की बात क्यों सही नहीं लगती?

हरीश साल्वे को हिंडनबर्ग के आरोप सही नहीं लगते. उन्होंने इंडिया टुडे को इसके पीछे की वजह भी बताई.

बोले,

Embed

साल्वे के मुताबिक गौतम अडानी पर लगाए गए आरोप भारत और भारतीयों पर एक हमला है. इंडिया टुडे के इंटरव्यू में साल्वे ने ये भी कहा कि आज कोई भी कंपनी या शेल कंपनी ऐसी नहीं है, जो बैलेंस शीट पर ना दिखे. यानी सबका लेखा-जोखा मौजूद होता है.

उनके मुताबिक,

Embed

देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल के मुताबिक इस मामले में एक अहम बात ये भी है कि भारत में बैंक तब तक किसी को लोन नहीं देते, जब तक वे उसकी हर बात की गंभीरता से जांच नहीं कर लेते. जाहिर है बैंकों ने अडानी ग्रुप की भी अच्छे से जांच की होगी.

'SEBI को इसमें दखल देना चाहिए'

इंडिया टुडे से बातचीत में हरीश साल्वे ने सुझाव देते हुए ये भी कहा,

Embed

उन्होंने ये भी कहा कि इसके बाद सेबी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए. साल्वे के मुताबिक सेबी को निवेशकों से कहना चाहिए कि वे घबराएं नहीं, जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट जल्द आएगी. साल्वे के अनुसार सेबी बाजारों को नियंत्रित करने और निवेशकों में विश्वास जगाने के लिए है.

गौतम अडानी को हिंडनबर्ग ने कैसे फंसाया?

अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग ने हाल ही में अडानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी. हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर मार्केट में हेरफेर और अकाउंट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई, जो अभी भी जारी है. हालांकि, गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया था. उन्होंने दावा किया कि इस रिपोर्ट के जरिए जनता को गुमराह किया गया है.

अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा कदम उठाया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक RBI ने देश की सभी बैंकों को निर्देश जारी कर अडानी ग्रुप को दिए लोन की जानकारी मांगी है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या मोदी सरकार अडानी पर JPC जांच बैठाकर सच्चाई जनता के सामने लाएगी?

Advertisement

Advertisement

()